Monday, 26 July 2021

Home and Natural Remedies for Stomach pain : घरेलू उपचार से दूर होगी पेट दर्द की समस्या

Home and Natural Remedies for Stomach pain : नई दिल्ली। एक निरोगी काया जीवन में उत्साह भरने का काम करती है, जिसमें पेट एक अहम भूमिका निभाता है। माना गया है कि शरीर की अत्यधिक आतंरिक समस्याएं पेट से जुड़ी होती हैं, क्योंकि पेट भोजन ग्रहण करता है और ऊर्जा के प्रवाह में सहयोग करता है। अक्सर देखा गया है कि गलत खान-पान की वजह से पेट कई परेशानियों से घिर जाता है, जिसमें पेट दर्द भी शामिल है। पेट दर्द एक आम समस्या है, जो किसी को भी, किसी भी समय हो सकती है। वहीं, कुछ मामलों में यह समस्या किसी गंभीर बीमारी के लक्षण के रूप में भी सामने आ सकती है। यही वजह है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम पेट दर्द के कारण के साथ-साथ पेट दर्द के घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। पाठक इस बात पर जरूर गौर करें कि लेख में शामिल घरेलू नुस्खे पेट दर्द का इलाज नहीं है। ये केवल इस समस्या के प्रभाव को कुछ हद तक कम करने में सहायक हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः पेट दर्द की समस्या से हैं परेशान तो आजमाएं ये तरीके

अदरक: अदरक का उपयोग पेट दर्द का घरेलू उपचार के रूप में किया जा सकता है। दरअसल, अदरक में एंटीअल्सर, जो पेट दर्द का कारण बनने वाले अल्सर से आराम पाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, अदरक में एंटीट्यूमर गुण भी पाए जाते हैं, जिनकी मदद से पेट के ट्यूमर से आराम मिल सकता है और परिणामस्वरूप पेट के दर्द में भी कमी आ सकती है। इनके साथ अदरक पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं जैसे ऐंठन, गैस, अपच से आराम पाने में भी मदद कर सकता है।

सौंफ: कई बार पेट दर्द की समस्या अनियमित खान-पान के कारण भी हो सकती है, जो अपच का कारण बनता है। ऐसे में अपच की समस्या से आराम पाने के लिए सौंफ का उपयोग किया जा सकता है। जी हां, सौंफ का नाम उन खाद्य पदार्थों में शामिल है, जो पाचन शक्ति को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, सौंफ में मौजूद एनेथोल (एक केमिकल कंपाउंड) में एंटीमाइक्रोबियल गुण होता है, जो इरिटेबल बाउल सिंड्रोम का कारण बनने वाले सूक्ष्म-जीवों को खत्म कर सकता है और पेट की मांसपेशियों को आराम दिलवा सकता है, जिससे पेट दर्द की समस्या से आराम मिल सकता है

कैमोमाइल: कैमोमाइल का उपयोग पेट दर्द ठीक करने के उपाय के रूप में कर सकते हैं। एनसीबीआई द्वारा प्रकाशित एक लेख में बताया गया है कि यह एक नेचुरल हर्ब है, जिसका इस्तेमाल लंबे समय से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे अपच, पेट खराब, ऐंठन, गैस व अल्सर से आराम पाने के लिए किया जाता आ रहा है। इसके अलावा, यह उन मांसपेशियों को भी रिलैक्स कर सकती है, जो खाने को आंत तक ले जाती हैं। इस प्रकार यह पेट को आराम पहुंचाने और गैस की समस्या से राहत पाने में भी मदद कर सकती है, जो पेट दर्द के कारणों में शामिल हैं। सूखे कैमोमाइल को 15 मिनट तक पानी में उबालें। अब इस पानी में थोड़ी शहद मिलाए और पिएं। इस चाय को पीने से पेट दर्द से राहत मिलेगी।

बेकिंग सोडा और नींबू: नींबू विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो शरीर से फ्री-रेडिकल्स और विषाक्त पदार्थ को हटातेहैं। बेकिंग सोडा एल्कलाइन(क्षारीय) होता है जो शरीर में पीएच लेवल को संतुलित करता है और इंफेक्शन होने से बचाता है जिससे पेट में दर्द और सूजन से राहत मिलती है। बेकिंग सोड़ा और नींबू को पानी में मिलाकर पीने से दर्द से राहत मिलती है।

पीपरमिंट: पीपरमिंट के एंटीस्पास्मोडिक प्रभाव होता है जो गैस के कारण पाचन तंत्र में होने वाले दर्द से राहत दिलाता है पीपरमिंट के कुछ पत्तों को उबालें और उसमें शहद मिलाकर पिएं। इससे आपका दर्द दूर हो सकता है।

दहीं: पेट खराब होने पर दूध समस्या को बदतर बना सकता है, लेकिन दहीं ठीक उल्टा काम करता है। बस आपको ताजा दहीं इस्तेमाल नहीं करना है, बल्कि दहीं को थोड़ी ज्यादा देर रखा रहने दें। इससे दही में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ जाएगी जिससे पाचन दुरुस्त होगा। इससे पेट फूलने और ब्लोटिंग जैसी समस्या भी खत्म होती है। दहीं आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। दही में पाए जाने वाला बैक्टीरिया पाचन में सुधार लाता है और अपच के कारण होने वाले पेट दर्द से राहत दिलाता है। दो बड़े चमम्च दही में नमक, धनिये की जूस और इलायची पाउडर मिलाएं। खाना खाने के एक घंटे बाद इसे पी लें। ऐसा करने से आपको राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ेंः पेट दर्द की परेशानी से निजात पाने के घरेलू उपचार



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/371XJgK

No comments:

Post a Comment