Health Tips: घी का इस्तेमाल आमतौर हर व्यक्ति अपने खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करता है। लेकिन कम ही लोग जानते है कि घी टेस्ट को बढ़ाने के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। हमारे आयुर्वेद में इसके बारे में कई हेल्थ बेनिफिट्स भी बताए गए है। आज हम आपको बताने जा रहे है देसी घी से हमारी सेहत को होने वाले 10 फायदों के बारे में।
Read More: दूध, दही और पनीर के बिना इन चीजों से भी मिलता है कैल्शियम
1. रेग्युलर एक चम्मच देसी घी खाने से हार्ट हेल्दी रहता है। यह हार्ट की नलियों को ब्लॉक होने से बचाता है।
2. इसमें फैट काफी मात्रा में होता है जो हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने में सहायता करता है।
3.घी में विटामिन के2 पाया जाता है जो हड्डियों को तक कैल्शियम को पहुंचाने का काम करता है। इसे रेग्युलर डाइट में लेने से हड्डियां में मजबूत होती है।
Read More: होठोंं के कालेपन को इन बेहद आसान से घरेलु उपाय की मदद से कर सकते हैं दूर
4.इसके नियमित सेवन से शरीर में बाइलरी लिपिड का फ्लो बढ़ जाता है। इसके कारण ब्लड और आंतों में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है।
5. घी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है जो हमारी स्किन को हेल्दी बनाने में सहायक होते है। इससे स्किन मुलायम और चमकदार बनती है।
6. घी का रेग्युलर इस्तेमाल इम्यूनिटी बढ़ाने में भी सहायक होता है। इसे रेग्युलर डाइट में लेने से मेटाबॉल्जिम सही तरीके से काम करता है। इससे इम्यूनिटी में बढ़ोतरी होती है, साथ ही बॉडी इन्फेक्शन और बीमारियां होने का खतरा कम रहता है।
Read More: वजन कम करने और अनावश्यक चर्बी को घटाने के लिए जीरे का नियमित करें सेवन
7. गाय के घी की दो-तीन बूंद नाक में डालने से माइग्रेन का दर्द कम होता है।
8.आग से जलने पर उस स्थान पर तुरंत घी लगाना चाहिए। यह जलन से राहत देता है और जली हुई जगह को फूलने से बचाता है।
9. कमजोरी होने पर रेग्युलर एक गिलास दूध में एक चम्मच गाय का घी और मिश्री मिलाकर पीए। इससे आपकी कमजोरी दूर होती है।
10.यह डाइजेशन को बेहतर बनाता है जिससे एसिडिटी और कब्ज जैसे समस्या कम होती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iARaau
No comments:
Post a Comment