Saturday, 24 July 2021

Health Tips : सेहतमंद रहने के लिए खुद बने अपने डॉक्टर, रोजाना करें यह काम

वैसे तो आप सभी जानते हैं कि स्वस्थ रहना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। लेकिन इसके लिए थोड़ा समय निकालना पड़ता है। अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं। तो अपने लिए थोड़ा समय निकाल कर कुछ आसान टिप्स कीजिए। निश्चित ही आप स्वस्थ और फिट रहेंगे।

यह भी पढ़ें - त्वचा को चमकदार और खूबसूरत बनाने के लिए लगाएं नीम का फेस पैक।

दरअसल, हमें स्वस्थ रहने के लिए खुद अपना डॉक्टर बनना पड़ेगा। यानी अपन अपने आप से खुद को निर्देश देते हुए वह सब काम करें, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

यह भी पढ़ें - बालों का झड़ना नहीं हो रहा बंद तो घर में करें यह उपाय।

जल्दी उठे-

हमें रोजाना सुबह जल्दी उठने की कोशिश करना चाहिए। क्योंकि अगर सुबह जल्दी उठते हैं। तो निश्चित ही आपका दिन भर भी अच्छा निकलता है। क्योंकि सुबह के सभी काम समय पर होने पर आपके सामने पूरा दिन होता है। जिसमें आप बाकी के काम भी कर सकते हैं और अपने लिए भी समय का उपयोग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - दूध के साथ इन चीजों का सेवन हो सकता है नुकसानदायक।

गुनगुना पानी-

रोजाना सुबह उठकर आपको गुनगुना पानी पीना चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। सुबह पानी पीने से गले में और किडनी से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है और गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से पेट भी साफ रहता है और मोटापा भी कम होता है।

यह भी पढ़ें - वजन कम करने के लिए हरी सब्जियों और फलों का इस तरह करें सेवन।

एक्सरसाइज करें -

सुबह उठने के बाद हमें फिट रहने के लिए एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। आप जो भी आसान एक्सरसाइज कर सकते हैं। उन्हें रोजाना कम से कम आधे घंटे करें। इससे आपका शरीर फिट रहेगा।

अंकुरित अनाज खाएं-

फिट रहने के लिए आपको अंकुरित अनाज को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। आप चाहे तो सुबह का नाश्ता अंकुरित अनाज से करें। इसमें मूंगफली आदि को रात में भिगोकर रख सकते हैं। जिन्हें सुबह अंकुरित होने पर खाएं। इससे आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी और इ मिलता है। जिससे आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होता है और इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होती है।

जंक फूड खाने से बचें-

आपको बाहर के भोजन से बचना चाहिए। खासकर के फ़ास्ट फ़ूड और जंक फूड खाने से बिल्कुल परहेज करना चाहिए। ताकि आप स्वस्थ रह सकें। फास्ट फूड और जंक फूड के सेवन से आपका मोटापा बढ़ता है।

पर्याप्त पानी पीएं-

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए जरूरी है कि आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिए। आप भरपूर पानी पिएंगे तो आपकी बॉडी हाइड्रेट रहेगी और आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

नमक और मीठे से बनाएं दूरी-

आपको नमक और मीठा का सेवन बहुत कम करना होगा। हो सके तो बिलकुल छोड़ दें , खासकर बीपी और शुगर वाले को तो नमक और मीठा बिल्कुल बंद रखना चाहिए।

हमेशा खुश रहें-

खुश रहना स्वस्थ रहने का मूल मंत्र है। आप तनाव से बचें और दिन भर खुश रहे, मुस्कुराते रहे।इससे आपको कोई बीमारियां भी नहीं होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36VwwML

No comments:

Post a Comment