Monday, 26 July 2021

Health Tips: लम्बा जीवन जीना चाहते हैं तो इन चीजों से बना ले आज से दूरी

हमेशा स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए हमें अपनी सेहत पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। अगर आप भी हमेशा फिट रहना चाहते हैं और लंबा जीवन जीने की चाह रखते हैं। तो आप भी कुछ चीजों से दूरी बनाकर रखें। क्योंकि यह चीजें आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक नहीं है।

यह भी पढ़ें - दूध के साथ इन चीजों का सेवन हो सकता है नुकसानदायक।

शराब नहीं पीएं-

शराब का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है। इससे हमारा ब्लड प्रेशर बढ़ना, हार्ट अटैक, लीवर से संबंधित समस्याएं हो सकती है। एक शोध के अनुसार अगर कोई व्यक्ति एक सप्ताह में 7 से 14 पैग शराब पीता है। तो उसकी उम्र 6 महीने घट जाती है। इसी प्रकार प्रति सप्ताह 14 से 25 पैग शराब पीने वाले व्यक्ति की आयु 1 से 2 साल कम हो जाती है। इसलिए शराब पीना सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक है।

यह भी पढ़ें - वजन कम करने के लिए हरी सब्जियों और फलों का इस तरह करें सेवन।

मीठा कम खाएं-

अधिक मीठे का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक नहीं है। क्योंकि इससे हमें अधिक कैलोरी मिलती है और मोटापा बढ़ता है। जो कैंसर, मधुमेह आदि का खतरा भी बढ़ाता है। इसलिए मीठा या शक्कर का सेवन जितना कम हो सके, उतना कम करें। इसी के साथ चाय काफी, कोल्ड ड्रिंक आदि का सेवन भी लिमिटेड करें। आप चाहे तो ताजे फलों का जूस पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें - बारिश में इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के लिए अपनाएं ये टिप्स।

तली गली चीजें नहीं खाएं-

तली-गली और पुरानी चीजों का सेवन नहीं करें।क्योंकि इनमें कैलोरी काफी अधिक पाई जाती है। जिससे केलोस्ट्रोल बढ़ने लगता है।

यह भी पढ़ें - सुबह का नाश्ता नहीं करना आपकी सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक।

धूम्रपान नहीं करें -

धूम्रपान करना भी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। धूम्रपान करने वाले की आयु भी सामान्य व्यक्ति की अपेक्षा 10 साल कम हो जाती है और इससे अकाल मृत्यु का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए जहां तक हो सके धूम्रपान नहीं करें।

रोजाना टहलने जाएं एक्सरसाइज करें -

स्वस्थ रहने के लिए हमें रोजाना सुबह उठकर टहलने जाना चाहिए और अगर आपका स्टेमिना ठीक है। तो आप रोजाना आधे घंटे एक्सरसाइज जरूर करें। इससे आप हमेशा स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eZDGDU

No comments:

Post a Comment