Tuesday, 20 July 2021

Health Tips : थोड़ा सा चलने या काम करने पर फूलने लगती है सांस, तो ऐसे करें सुधार

वैसे तो सांस फूलना कोई बीमारी नहीं है। कई बार अधिक परिश्रम करने या एक साथ कई सीढ़ियां चढ़ने आदि कारणों से भी सांस फूलने लगती है। लेकिन अगर आप को थोड़ी बहुत एक्टिविटी करने में भी ऐसी समस्या होती है। तो आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें - सेहतमंद रहने के लिए भोजन में नहीं कैलोरी में करें कमी।

भाप लेना चाहिए-

अगर आप को सांस फूलने की समस्या होती है। तो आप को गर्म पानी की भाप लेना चाहिए। इससे आपके नाक की नलियां साफ होती है और सांस लेने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है।

यह भी पढ़ें - वजन घटाने नहीं करें सप्लीमेंट का सेवन होता है जमकर नुकसान।

अदरक का सेवन करें-

अदरक का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस के टुकड़े को आप चबा चबाकर भी खा सकते हैं या अदरक को कूटकर उसकी चाय बनाकर भी पी सकते हैं। इससे आपके शरीर से बलगम निकलेगा और सांस फूलने की समस्या से निजात मिलेगी।

यह भी पढ़ें - चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय।

चुकंदर का सेवन करें-

जिन लोगों की सांस फूलती है। उन लोगों को चुकंदर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह शरीर में आयरन की पूर्ति करता है। इसी के साथ इसमें फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन आदि भी होते हैं। इसलिए यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें - भोजन के बाद चाय पीना शरीर के लिए नहीं फायदेमंद

सौंफ का सेवन करें -

जिन लोगों की सांस फूलती है। वे सौंफ का सेवन करेंगे तो भी फायदेमंद होता है। सौंफ में ऐसे गुण पाए जाते हैं। जो बलगम को निकालते हैं और सांस फूलने की समस्या से राहत मिलती है।

टहलने जा एक्सरसाइज करें-

जो लोग किसी भी प्रकार की शारीरिक गतिविधि नहीं करते हैं। उन्हें कभी कभार काम करना भारी पड़ सकता है। उनकी सांस फूलने लगती है। इसलिए रोजाना टहलने जाना चाहिए। इससे आपकी वॉकिंग होने के कारण आपको सांस फूलने की समस्या नहीं होगी। इसी के साथ रोजाना आप एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। जिससे आपको सांस फूलने की समस्या नहीं होगी। आप योग प्राणायाम भी कर सकते हैं। जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TmzsPc

No comments:

Post a Comment