Monday, 12 July 2021

Health Tips : सोने से पहले रोजाना करें यह काम, जिंदगी में होगा आश्चर्यजनक बदलाव

हमें हर रोज ऐसे काम करना चाहिए। जिससे हमारी सेहत, हमारे दिमाग को आराम मिले और जब हम सोए तो नींद भी अच्छे ढंग से आए।इस प्रक्रिया से हमारी सेहत ठीक रहेगी और हमारा दिमाग भी शांत और प्रसन्न रहेगा। तो आइए जानते हैं वह कौन से टिप्स हैं। जिन्हें रोजाना करना है।

यह भी पढ़ें - खाली पेट लौकी का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद।

सोने से पहले मन में सकारात्मक विचार लाएं। जो आपके भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। या जिन से आप खुशी महसूस करते हैं। फालतू की चिंता, विवाद और तनाव जैसी बातें नहीं सोचे।सुबह उठकर भी सकारात्मक विचार मन में लाएं।

यह भी पढ़ें - वजन घटाने के लिए लाइफस्टाइल में करें यह बदलाव, नहीं आएगा मोटापा।

बिना पैर धोए और झूठे मुंह नहीं सोना चाहिए। जब भी सोएं पहले पैर धोएं। इससे आप जब सुबह उठेंगे तो आपको पता चलेगा कि आपको अच्छी नींद आई और आप टूटे पलंग, गंदे बिस्तर आदि में भी नहीं सोए। इनका असर आपकी नींद पर पड़ता है।

यह भी पढ़ें - चर्म रोग से परेशान हो गए हैं तो यह करें घरेलू उपाय।

सोने से करीब 2 घंटे पहले खाना जरुर खा लेना चाहिए। क्योंकि वह पच जाता है और आपको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। खाने के बाद आप वज्रासन करें। इससे आपके शरीर को फायदा होगा।

यह भी पढ़ें - पानी पीने का यह तरीका है बिल्कुल गलत हो सकते हैं यह नुकसान।

आपका बिस्तर मुलायम और साफ सुथरा होना चाहिए। रोजाना कम से कम 8 घंटे जरूर सोना चाहिए। चादर और तकिए का रंग भी ऐसा होना चाहिए। जिससे आपके मन और दिमाग को शांति और सुकून मिले।

आप उस अवस्था में सोएं, जिससे आपको आराम मिलता है। वैसे सीधा यानी पीठ के बल या फिर बाय करवट लेकर सोना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पेट के बल सोने से शरीर के सभी अंग सामान्य अवस्था में रहते हैं और सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खाना पचने में भी आसानी होती है। जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yISsq6

No comments:

Post a Comment