Friday, 23 July 2021

Health Care: बारिश में भीगना सेहत पर पड़ सकता है भारी, खुद को बीमार होने से बचाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Health Care: मानसून में बारिश के आने का अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल होता है। क्योंकि बारिश कितनी लम्बी है और सफर के दौरान कब आ सकती है, ये किसी को भी पता नहीं होता। ऐसे में ऑफिस या सफर के लिए निकलने वाले लोगों को पहले से ही सावधानी बरतनी चाहिए। बावजूद इसके भी कई बार बारिश में भीग जाते हैं, जिससे बीमार होने का डर लगा रहता है। तेज बारिश के समय व्यक्ति को रुक जाना चाहिए, क्योंकि बारिश की वजह से पानी में टूटी हुई सड़क भी नहीं दिखती। बिजली गिरने से होने वाली मौतों के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं।

Read More: सात सुपर फूड जो आपकी सेहत को देंगे प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व, बीमारियां भी रहेंगी कोसों दूर

हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि मानसून के सीजन में बहुत सी बीमारियां आती हैं। इस मौसम में सर्दी-खांसी, वायरल, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से हॉस्पिटल भरे रहते हैं। ऐसे में आपको स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। यदि आप भी कभी बारिश में भीग जाएं तो खुद को बीमारी से बचाने के लिए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

बारिश में भीगने के बाद आपको तुरंत ये 5 काम करने हैं.

भीगे हुए कपड़ों को बदल लें
बारिश में भीगने के तुरंत बाद घर जाते ही सबसे पहले कपड़े बदलने चाहिए। शरीर को अच्छे से पौंछे। इससे आपके शरीर को ज्यादा ठंड नहीं लगेगी और शरीर का तापमान भी सामान्य हो जाएगा। इससे आप फंगल इंफेक्शन से बचेंगे।

Read More: डाइटिंग और मेहनत के बावजूद वजन कम नहीं होने के ये हो सकते हैं कारण, यहां पढ़ें

चाय या काढ़ा
बारिश में भीगने के बाद सर्दी जुकाम से बचने के लिए आपको तुरंत गर्मागर्म चाय/कॉफी या हल्दी वाला दूध पीना चाहिए। शरीर को और भी ज्यादा गर्माहट चाहिए तो आप काढ़ा भी पी सकते हैं।

एंटीबैक्टीरियल क्रीम
बारिश में भीगे हुए कपड़े बदलते वक्त आप कोई एंटीबैक्टीरियल क्रीम भी शरीर पर जरूर लगाएं। इससे शरीर पर मौजूद बैक्टीरिया मर जाएंगे। एंटीबैक्टीरियल क्रीम लगाने से आप दाद, खाज और खुजली की समस्या से बच सकते हैं।

Read More: कई बीमारियों का संकेत हो सकती है खांसी, ऐसे करें घरेलु उपचार

सिर को बारिश से बचाएं
बारिश में सिर को अच्छी तरह से ढ़क लें। बारिश का पानी सिर पर पड़ता है तो उसके बाद लगने वाली हवा से सर्दी लगने का डर रहता है। ऐसे में सिर को ढक लेना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xZInFf

No comments:

Post a Comment