लगातार बढ़ते तनाव, खानपन में लापरवाही और कंप्यूटर, लैपटॉप मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से आंखों पर असर पड़ने लगा है। इस कारण आप आंखों को स्वस्थ रखने के लिए घर में ही कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। जिससे आपकी आंखें स्वस्थ रहेगी और आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
दरअसल, घंटों तक स्क्रीन के सामने बैठे रहने के कारण आंखों से संबंधित समस्या हो जाती है। इस कारण व्यक्ति को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो मोबाइल और कंप्यूटर पर काम करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप एक्सरसाइज का सहारा लें। इससे आपको निश्चित लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें - सेहतमंद रहने के लिए खुद बने अपने डॉक्टर करें यह काम।
पलकें झपकाते रहें -
आप जब भी कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल पर काम कर रहे हैं। तो लगातार स्क्रीन पर टकटकी लगाए हुए नहीं देखें। बीच-बीच में आप अपनी पलकों को झपकाते रहें। क्योंकि इससे आपकी आंखें ड्राई नहीं होती है और धुंधलेपन की समस्या भी नहीं आती है। इसलिए आप हर आधे पौन घंटे में करीब 2 मिनट के लिए पलकों को लगातार झपकाएं और फिर तेजी से आंखें बंद कर ले। फिर थोड़ी देर बाद जब आप आंखें खोलेंगे तो आपको तनाव कम लगेगा, थकान दूर होगी और आंखों में लुब्रिकेशन भी आएगा। यह प्रक्रिया आप चार पांच बार तक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - तुलसी का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाने से आएगा गजब का निखार।
पेंसिल पुशअप्स करें-
आंखों के स्वास्थ्य के लिए आप पेंसिल पुशअप्स भी कर सकते हैं। इससे आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती है। इसके लिए आप एक पेन या पेंसिल को एक हाथ की दूरी पर रखकर अपनी आंखों के सामने पकड़े और उस पर फोकस करते हुए देखें। धीरे-धीरे उसे अपनी आंखों की ओर लेकर आएं और जब तक वह आपको एक से दो ना दिखाई देने लगे। तब तक उसे देखते रहें। जैसे ही वह दो भागों में दिखे, इसे फिर दूर ले जाएं। इस क्रम को फिर दोहराय। इसे आप 10 से 15 बार तक कर सकते हो।
यह भी पढ़ें - पानी का अधिक सेवन भी सेहत के लिए नुकसानदायक।
पामिंग करें -
आंखों के लिए यह एक्सरसाइज भी बहुत बेहतर है। इसके लिए आप बैठकर कुछ पल के लिए आंखें बंद कर ले और हथेलियों को रगड़ कर ऊर्जा पैदा करें। फिर बंद आंखों पर हथेलियों को रखें।उंगलियों से पलकों को 10 से 20 सेकंड तक मसाज करें। ऐसा करने से आपकी आंखों की थकान दूर होती है। ब्लड सरकुलेशन बेहतर रहता है।
यह भी पढ़ें - लहसुन की चाय सेहत के लिए फायदेमंद, इस तरह करें तैयार।
आठ फिगर बनाएं-
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप अपने हाथ से 6 फुट की दूरी पर 8 बनाएं। फिर आंखों की पुतलियों को 8 की फिगर के अनुसार क्लॉक वाइज फिर एंटीक्लाकवाइज डायरेक्शन में घुमाएं।इससे कुछ ही दिनों में आपको आराम महसूस होगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rC7U5i
No comments:
Post a Comment