अपनी आईब्रो को काली और घनी बनाने के लिए आप कुछ घरेलू टिप्स अपना सकती हैं। इसके लिए आपको पार्लर जाने की आवश्यकता भी नहीं है। आप घर में उपलब्ध सामग्रियों से ही उन्हें काला और घना बना सकती हैं। इसके लिए आप यह टिप्स अपनाएं।
यह भी पढ़ें - पानी का अधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक।
कच्चे दूध का उपयोग करें-
आइब्रो को शाइनी बनाने के लिए आप रोजाना दिन में एक बार कच्चा दूध आइब्रो पर लगाएं। आप कच्चा दूध एक कटोरी में ले ले और उसे रुई की मदद से आइब्रो पर लगाएं। यह उपाय रोजाना करने से आइब्रो का घनी और शाइनी भी होगी।
यह भी पढ़ें - लहसुन की चाय सेहत के लिए फायदेमंद इस तरह करें तैयार।
मेथी का उपयोग करें-
आप रात के समय सोने से पहले एक कप पानी में मेथी दाने डालकर रख दें। सुबह इन मेथी दानों को पीसकर आइब्रो पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें। आपको कुछ ही दिन में आईब्रो में फर्क नजर आने लगेगा।
यह भी पढ़ें - कमजोर बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए आहार में दे यह चीजें।
एलोवेरा जेल लगाएं -
अपनी आइब्रो को काला और घना बनाने के लिए आप एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा का पत्ता काट कर उसका जेल बाहर निकाल ले और दिन में दो बार आइब्रो पर लगाते हुए हल्के हाथ से मसाज करें। इससे आपको कुछ ही दिन में फायदा नजर आने लगेगा।
यह भी पढ़ें - बढ़ती उम्र में दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाये यह तरीके।
ऑलिव ऑयल लगाएं-
आकर्षक आइब्रो के लिए आप सोने से पहले रात में ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल आइब्रो पर लगाकर 5 से 10 मिनट तक हल्की मसाज करें।इससे आपको कुछ ही दिन में अंतर दिखना शुरू हो जाएगा।
नारियल का तेल लगाएं-
आइब्रो को काला और आकर्षक बनाने के लिए आप नारियल का तेल भी लगा सकते हैं। नारियल का तेल दिन में दो बार लगाकर आइब्रो की मसाज करने से आपकी आइब्रो मोटी और काली हो जाएगी।
प्याज का रस लगाएं -
प्याज का रस बालों की ग्रोथ के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। आप रोजाना प्याज का रस आइब्रो पर लगाएं। इससे आपकी आइब्रो जल्दी काली और घनी हो जाएंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zPQDse
No comments:
Post a Comment