Wednesday, 14 July 2021

Diet And Fitness: सात सुपर फूड जो आपकी सेहत को देंगे प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व, बीमारियां भी रहेंगी कोसों दूर

Diet And Fitness: सुपर फूड उन खाद्य पदार्थो को कहा जाता है, जिनमें पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये चीजें प्राकृतिक होती हैं जिनसे शरीर पर किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। जानते हैं इनके बारे में-

बादाम
डाइटीशियन डॉ. अनामिका सेठी के मुताबिक इसमें मैगनीशियम, पोटेशियम और विटामिन ई भरपूर मात्रा मे होता है। इनमें कम कैलोरी होने की वजह से यह दिल की सेहत के लिए अच्छे होते हैं। रोजाना 3-5 बादाम खा सकते हैं। बादाम शेक बनाने के लिए 5-7 बादाम को पीसकर एक कप दूध में मिला लें और स्वादानुसार चीनी प्रयोग करें।

Read More: कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज अलग-अलग कंपनियों की लगवाना बेहद खतरनाक, जानिए कैसे

पालक
नियासिन, जिंक और फाइबर से भरपूर पालक में कैलोरी काफी कम और पोषक तत्व अधिक मात्रा में होते हैं। पालक बढ़ती उम्र में हडि्डयों की क्षति, मोतियाबिंद, कैंसर और दिल संबंधी रोगों से बचाता है। रोजाना एक कटोरी पालक की सब्जी खा सकते हैं।

शहद
इसमें मौजूद नियासिन, अमीनो एसिड, थायमीन और विटामिन बी-6 कोशिकाओं की क्षति को रोकता है। इसमें एक विशेष प्रकार का कार्बोहाइड्रेट होता है जो कि पेट में अच्छे बैक्टीरिया की वृद्धि करता है। रोजाना आधे से एक चम्मच शहद खा सकते हैं।

Read More: स्वीमिंग करने के हैं बेहद फायदे, बहुत सी बीमारियों को दूर करने के साथ ही शरीर को भी रखती है फिट

रसबैरी
इसमें पाई जाने वाली एलेजिक एसिड कैंसर से लड़ने में सक्षम है। इसमे मौजूद मंैगनीज और अन्य एंटीऑक्सीडेंट रोगो के प्रति मजबूती प्रदान करते हैं। रोजाना 100 ग्राम खा सकते हैं।

संतरा
एक संतरे से आप दिनभर के लिए जरूरी विटामिन-सी ले सकते हैं। विटामिन-सी, कैल्शियम और फाबइर से भरपूर संतरा आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।

केला
पोटेशियम की खूबी के साथ केला आपका ब्लड प्रेशर सामान्य बनाए रखता है। इसमे मौजूद स्टार्च आपके मेटाबॉलिज्म को दुरूस्त बनाए रखने का काम करता है। एक से दो केले रोजाना खा सकते हैं।

Read More: गंगा कोविड-फ्री घोषित, रिसर्च में नहीं दिखी कोरोना वायरस की मौजूदगी

स्ट्रॉबेरी
इसमें पाया जाने वाला फोलेट दिल को दुरूस्त रखता है। रोजाना चार से पांच पीस स्ट्रॉबेरी खा सकते हैं।

सुपर सेवन स्मूदी
इन सातों फल के गुणों का लाभ एक साथ लेना चाहते हैं तो
2 कप दूध
5-7 बादाम
2 चम्मच शहद
1 केला
1 छिला हुआ संतरा
1/2 रसबैरी
5 स्ट्रॉबैरी और
1 कप उबली पालक को मिक्सर में ब्लैंड कर लें। छानकर स्मूदी का स्वाद लें।

Read More: चेहरे की चमक बरकरार रखता है गुलाब जल, जानिए इसके फायदे

ध्यान रहे
एक सामान्य व्यक्ति को हर छह माह में बॉडी कॉम्पोजिशन टेस्ट कराना चाहिए ताकि शरीर में पोषक तत्वों की कमी का पता चल जाए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ekquJv

No comments:

Post a Comment