आपका बच्चा अगर कमजोर है। वह थोड़ा सा काम करने या चलने फिरने में थक जाता है। तो आप उसे हेल्दी बनाने के लिए कुछ खाद्य पदार्थ खिलाए। जिससे उसके शरीर के साथ उसका दिमाग भी गतिशील रहेगा।
यह भी पढ़ें - हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आहार में शामिल करें यह खाद्य पदार्थ।
दूध और केसर-
बच्चों के लिए दूध बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है। इसके साथ आप केसर डालकर उन्हें पिलाएं। इससे उनका पाचन तंत्र मजबूत रहेगा और बच्चे जो भी खाएंगे वह आसानी से पचेगा। इससे उनका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। केसर श्वसन मार्ग को साफ करता है। और अस्थमा से ग्रस्त बच्चों को भी राहत देता है। यह हड्डियों को मजबूत भी करता है। इसलिए केसर का दूध बच्चों को जरूर पिलाएं।
यह भी पढ़ें - इन कारणों से होता है चर्म रोग, इस तरह करें बचाव।
आंवला-
बच्चों के लिए आंवला बहुत फायदेमंद है। अगर बच्चे आंवला सीधा नहीं खा पाते हैं। तो उन्हें आंवला का मुरब्बा, कैंडी आदि खिला सकते हैं। इससे बच्चों को कब्ज नहीं होगा और इससे विटामिन सी भी पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। जिससे उनका हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ेगा। आंवला बच्चों की भूख बढ़ाने में भी फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें - रूखे, बेजान और उलझे बालों को ठीक करने के लिए अपनाएं यह तरीके।
पनीर -
पनीर का सेवन भी बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है। जो दांत, हड्डियों और शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन बी की भी उच्च मात्रा होती है। इसी के साथ डाइटरी फाइबर और प्रोटीन रहते हैं। जो आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग करते हैं।
यह भी पढ़ें - फटी एड़ियों की चुभन से परेशान हो गए हैं तो करें ये उपाय।
घी का सेवन -
बच्चों के लिए घी का सेवन भी फायदेमंद होता है। यह पेट से संबंधित परेशानियां दूर करता है और भरपूर एनर्जी देता है।
बादाम -
बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाता है और हड्डियों को मजबूत करता है। यह बच्चों के मस्तिष्क के विकास मेंं भी फायदेमंद है। इसलिए बच्चों को बादाम भिगोकर खिलाना चाहिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rsR60l
No comments:
Post a Comment