नई दिल्ली। लहसुन और लौंग मानव स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। लहसुन ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखता है और साथ ही साथ दिल (Heart ) को भी फिट रखता है। लहसुन और लौंग में कई प्रकार के तत्त्व पाए जाते हैं जैसे कि विटामिन-सी,सेलेनियम, एंटी ऑक्सीडेंट, कैल्शियम, फाइबर आदि। ये रासायनिक तत्व हमें कई बीमारियों से सुरक्षित रखते हैं। इनको सुबह भून कर खाने से एनर्जी मिलती है साथ ही इसमें डेंसिटी-लोप्रोटीन को नियंत्रण में रखने की भी क्षमता होती है। इसलिए रोज़ाना लहसुन और लौंग का प्रयोग सेहत के लिए अच्छा माना गया है। आधुनिक विज्ञान ने भी मानव शरीर पर इसके लाभदायक प्रभावों को स्वीकार किया है।
यह भी पढ़ें- रोजाना शहद और लहसुन खाने से कभी नहीं होंगी ये गंभीर बीमारियां
आइए जानते हैं लहसुन और लौंग को भून कर खाने के फायदे -
- हड्डियों को मजबूत करता है- लहसुन और लौंग में कैल्शियम,मैग्नीसियम, विटामिन सी और फाइबर होते हैं जो कि हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करते हैं।ये दर्द और सूजन को भी कम करते हैं।
- इम्यूनिटी को करता है बूस्ट- रोजाना सुबह लहसुन और लौंग को भून कर खाने से बॉडी में रक्त प्रवाह तेज होता है, इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर से एक्स्ट्रा फ्लूइड को भी ये निकाल देता है।
- संक्रमण से लड़ता है- लहसुन और लौंग में कई प्रकार के ऐसे तत्त्व पाए जाते हैं जो कि कई बीमारियों से हमें बचाते हैं, इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और जीवाणुनाशक शरीर में वायरस, फंगस, बैक्टीरिया आदि से लड़ने में मदद करते हैं।
- कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है- भुने हुए लहसुन और लौंग रोज़ खाने पर यह खून में शुगर की मात्रा कंट्रोल में रखता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेट्री और एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने नहीं देता है।
- प्रतिरक्षा बढ़ाता है- लहसुन और लौंग का रोज सेवन से शरीर में रक्त प्रवाह (ब्लड सर्कुलेशन) ठीक रहता है। यह इम्युनिटी बढ़ाता है और साथ ही साथ जो भी एक्स्ट्रा तरल पदार्थ होते हैं उनको भी निकाल देता है।
- डिटॉक्सीफाई करता है- एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-बैक्टीरियल होने की वजह से शरीर के विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर कर देता है और शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UiBiRS
No comments:
Post a Comment