Monday, 19 July 2021

क्या होता है सोशल फोबिया?

नई दिल्ली। हम सभी को किसी न किसी चीज से जरूर डर लगता है और यह बात बहुत सामान्य है लेकिन जब ये डर जरुरत से अधिक हो जाए तो हमें इसको गंभीरता से लेने की जरुरत है। यह बीमारी डर और भय से सम्बंधित है। इसमें इंसान के ऊपर नेगेटिविटी हावी हो जाती है और वह हर चीज़ के बारे में जरूरत से ज्यादा सोचने लगता है। इसमें इंसान किसी भी बात, स्थान, परिस्थिति या वस्तु को लेकर डरा हुआ हो सकता है। जब यही डर जरुरत से ज्यादा हो जाता है तो यह मानसिक बीमारी का कारण भी बन जाता है।

यह भी पढ़ें : Pulse Oximeter को कैसे करें सही तरीके से इस्तेमाल

फोबिया का डर
फोबिया का डर इतना गंभीर होता है कि इससे पीड़ित इंसान कभी भी आत्महत्या कर सकता है, या किसी की भी जान ले सकता है। ऐसे में हमें इसको मज़ाक में नही लेना चाहिये और जितना जल्दी हो सके डॉक्टर के पास जाकर उन्हें अपनी समस्या बता देनी चाहिये। ताकि समय रहते सब जल्दी सामान्य हो जाए। फोबिया के चलते सामने वाला अपनी बात दूसरों से नहीं कह पाता है और उनके जीवन में कठिनाई आना शुरू हो जाती है जिनसे वह हताश हो जाता है और गुस्से में रहने लगता है।

यह भी पढ़ें - कहीं आपको भी तो नहीं है कोई अनजाना सा डर इसके बारे में भी जाने

अब आइये जानते हैं सोशल फोबिया के संकेत

  1. लोगों से दूर भागना- यदि आप लोगों से दूर रहते हैं, उनसे मिलना नहीं चाहते हैं तो यह संकेत गंभीर हो सकता है क्योंकि यह भी सोशल फोबिया का एक लक्षण है जिसमे आपको अकेले रहना अच्छा लगने लगता है और लोगों से मिलने में डर या असहज महसूस होता है।
  2. अत्यधिक पसीना आना- जिन लोगों को भीड़ देखकर पसीना आना शुरू हो जाता है तो समझ लीजिए इन्हे सोशल फोबिया है, इन्हे भीड़ में बातें करते समय पसीना आने लगता है और बॉडी में कंपन शुरू हो जाता है।
  3. आत्म सम्मान कम होना- इसमें लोगों को लगता है कि यदि वे अपनी बात रखेंगे तो लोग उनकी बेइज्जती करेंगे। यह भी सोशल फोबिया का हिस्सा है। आप लोगों से कुछ बोल नहीं पातें हैं और चिड़चिड़े होने लगते हैं।
  4. जी मिचलाना- जब भी आप भीड़ में होते हैं और असहज मह्सूस करते हैं या आपको ऐसा लगता है कि आपका जी मिचला रहा है तो सतर्क हो जाइए। यह भी एक सोशल फोबिया का लक्षण हो सकता है।
  5. सांस ना आना- यदि आप भीड़ में हो या ग्रुप डिस्कशन चल रहा हो और बार- बार आपकी सांस बिना किसी सांस की समस्या के फूलने लगे तो आप सतर्क हो जाइये। यह भी सोशल फोबिया का लक्षण है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zhC1l5

No comments:

Post a Comment