कोरोना काल में यही माना जाता था कि स्वाद नहीं आने का कारण कोरोना का लक्षण है। लेकिन अब पता चला है कि इस समस्या के कई और भी कारण हो सकते हैं। अगर आपको किसी चीज को खाने में स्वाद में कुछ बदलाव आ रहा है। तो हो सकता है कि यह किसी भी प्रकार की Disease का संकेत है। इसलिए आपको चिकित्सक से सलाह जरूर लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें- रोज पैदल चलने से नहीं होंगे पांव कमजोर, जाने क्या है कारण.
डायबिटीज का लक्षण-
जानकारी के अनुसार शोध में इस बात की पुष्टि हुई है कि मुंह में अजीब तरह का स्वाद आना डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। इस अध्ययन में कुछ मरीजों ने पहली बार अपने मुंह में अजीब से स्वाद को महसूस किया है। मेडिकल वेबसाइट हेल्थलाइन के अनुसार स्वाद में गड़बड़ होना टेस्ट मेटालिक के रूप में पहचाना जाता है। यह मेटालिक टेस्ट डिसऑर्डर होता है। जिसमें इंसान के मुंह में कुछ ना होने पर भी उन्हें धातु जैसा स्वाद महसूस होता है। इसलिए अगर ऐसा होता है। तो समय पर ध्यान देने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें - अलसी के बीजों में छुपा है सेहत का खजाना, एक चम्मच खाने से होंगे यह फायदे.
ब्लड शुगर लेवल अधिक होने से आती है समस्या-
इस तरह की समस्या उन लोगों में आती है। जिनका ब्लड शुगर लेवल अधिक हो जाता है।क्योंकि इससे सेंट्रल नर्वस सिस्टम खराब होने लगता है। इस कारण मुंह में स्वाद और गंध को भी नुकसान पहुंचता है। जानकारों की माने तो पैरागेसिया एक टेस्ट डिसऑर्डर है। इसमें स्वाद को प्रभावित करने वाली नसें डैमेज हो जाती है। इससे मुंह में धातु का स्वाद आता है।
यह भी पढ़ें - याददाश्त बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स.
यह भी हो सकते हैं कारण-
मुंह में स्वाद का गड़बड़ होना या धातु का स्वाद आने के कई कारण हो सकते हैं। कई लोगों को सर्दी या साइनस के संक्रमण से भी यह समस्या होती है। तो कई लोगों को मसूड़े की बीमारी, अपचन आदि कारणों से भी ऐसी समस्या हो सकती है। इसलिए आप पहले तो अपने मुंह की बराबर सफाई करें। इसके बाद भी अगर इस तरह की समस्या आती है। तो चिकित्सक से सलाह जरूर लेना चाहिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cDNQcg
No comments:
Post a Comment