Wednesday, 9 June 2021

Strong Bones Tips :- हड्डियां मजबूत रखने के लिए इन बातों पर रखें विशेष ध्यान

खानपान में लापरवाही और खराब लाइफ स्टाइल के कारण Bones समय से पहले कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में लोगों को बैक पेन, जोड़ों के दर्द, उठने बैठने में समस्या आदि का सामना करना पड़ता है। लेकिन आप शुरू से ही कुछ बातों पर ध्यान रखेंगे तो निश्चित ही आप हमेशा फिट और तंदुरुस्त रहेंगे।

यह भी पढ़ें - बालों को रखना है प्राकृतिक स्वस्थ, तो इन चीजों का करें सेवन.

एक्सरसाइज जरूर करें -

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत पर ही ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऑफिस हो या घर दिन भर बैठे-बैठे काम करना। फिर खा पीकर सो जाना। इस कारण से शारीरिक गतिविधि नहीं हो पाती है। जिसका असर हड्डियों पर भी पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि आप रोजाना वाकिंग, जोगिंग और योगा करें। आप कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज जरूर करें। इससे आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा और हड्डियां भी मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें - सोयाबीन को डाइट में लेने से मिलता है भरपूर प्रोटीन.

धूम्रपान और तंबाकू का सेवन नहीं करें-

धूम्रपान और तंबाकू का सेवन हमारे शरीर को खोखला कर देता है। इसकी वजह से हमारे शरीर में कई प्रकार की समस्याएं हो जाती है। स्मोकिंग करने से फ्री रेडिकल्स बढ़ते हैं। इसी के साथ इन चीजों के सेवन से ऐसे हार्मोन्स तैयार होते हैं। जो हड्डियों को कमजोर करते जाते हैं। इसलिए आपको तंबाकू धूम्रपान आदि नशीली चीजों से दूरी बना लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें - रोज साइकिल चलाने से होंगे कई फायदे, अब भी जानकर हो जाएंगे हैरान.

नमक का सेवन कम करें-

नमक का अधिक सेवन शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। शरीर में जब अत्यधिक सोडियम की मात्रा पहुंचती है। तो व्यक्ति को ब्लड प्रेशर की समस्या भी होती है और यह हड्डियों के लिए भी नुकसानदायक है। क्योंकि यह हड्डियों को गलाने का काम करता है। इसलिए आप उतना ही नमक खाएं जितना शरीर के लिए जरूरी है। अधिक मात्रा में नमक के सेवन से बचें।

यह भी पढ़ें - सुबह-सुबह वर्कऑउट करने से होते हैं सेहत को कई फायदे.

हड्डियों के लिए धूप लें -

धूप विटामिन डी का अच्छा स्रोत है। लोग ठंड में तो धूप लेते हैं। लेकिन गर्मी में भी सुबह सुबह की धूप लेना चाहिए। आप रोजाना करीब 20 से 25 मिनट भी धूप लेते हैं। तो आप की हड्डियां मजबूत होने लगेगी।

दूध का सेवन करें-

दूध में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है और हड्डियों के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है। इसलिए रोजाना एक गिलास दूध का सेवन करें। इसी के साथ कैल्शियम के अन्य स्रोत का भी सेवन कर सकते हैं। आप पौष्टिक आहार लें। इससे भी आपका शरीर मजबूत रहेगा।

पर्याप्त मात्रा में पीएं पानी-

शरीर के लिए पानी बहुत जरूरी होता है। आप पानी पीने में किसी प्रकार की कमी नहीं रखें। क्योंकि पर्याप्त पानी पीने से ही हमारा शरीर हाइड्रेट रहता है। शरीर में पर्याप्त पानी रहेगा तो शरीर में एनर्जी रहेगी और शरीर के सभी अंग भी ढंग से काम करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ti2csc

No comments:

Post a Comment