दूषित पानी का सेवन, हाईजीन का ध्यान नहीं रखना, बिना पका मीट खाने, दूषित मिट्टी और पानी के संपर्क में आने आदि कारणों से Stomach Worms की समस्या हो जाती है। जिसके कारण पेट में दर्द, उल्टी, गैस, कमजोरी, खुजली आदि समस्या होती है। क्योंकि यह कीड़े गैस्ट्रोइंटेस्टिनल ट्रैक्ट में होते हैं। इस कारण शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित करते हैं। पेट के कीड़ों को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - स्वस्थ रहने के लिए सोने से पहले और सुबह जल्दी उठने के बाद करें यह काम.
कच्चे पतीता के रस का सेवन करें-
कच्चे पपीते में पपेन नामक एंजाइम्स होते हैं। जो पेट में होने वाली कृमि को खत्म करते हैं। इसलिए आप करीब चार चम्मच गर्म पानी में एक चम्मच कच्चे पपीते का रस और शहद मिलाकर सुबह काली पेट पीएं, रोजाना कुछ दिन ऐसा करने से पेट के कीड़े मर जाएंगे।
यह भी पढ़ें - सांस फूलने की समस्या से परेशान हैं तो आज से ही शुरू करें यह घरेलू उपाय.
लहसुन से खत्म होंगे कीड़े-
लहसुन एंटी पैरासिटिक फूड है, जो पेट में होने वाले कीड़ों को खत्म करने में काफी मददगार होता है। इसमें अमीनो एसिड, एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी सेप्टिक तत्व होते हैं। इसलिए रोजाना खाली पेट लहसुन की दो से तीन कच्ची कलियों का सेवन करने से कीड़े खत्म हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें - खून साफ करने में काफी मददगार है तुलसी, अदरक, धनिया से बने यह ड्रिंक.
कद्दू के बीज का जूस पीएं-
कद्दू के बीजों में कुकुरबिटासिन नामक तत्व होता है। इसमें एंटी पैरासिटिक गुण भी होते हैं जो पेट के कीड़ों को मारने में मदद करते हैं। इसके लिए आप करीब दो चम्मच पीसे हुए कद्दू के बीजों को तीन कप पानी में डालकर उबाले। करीब आधे घंटे तक अच्छे से उबलने के बाद इस जूस को ठंडा होने के बाद पीएं। काफी फायदेमंद रहेगा।
यह भी पढ़ें - खजूर का सेवन करने से दिनों दिन कम होगा यूरिक एसिड, मिलेगी इन समस्याओं से राहत.
नीम का जूस फायदेमंद-
नीम काफी कड़वा होता है। इससे पेट के कीड़ों को खत्म करने में काफी मदद मिलती है। नीम के सूखे पत्तों को पीसकर एक गिलास गर्म पानी में मिला लें, इस पेय का करीब एक सप्ताह तक सेवन करने से पेट केे कीड़े तो खत्म होंगे ही, साथ ही पेट से संबंधित कई समस्या भी खत्म हो जाएगी।
हल्दी से दूर होंगे पेट के कीड़े-
पेट के कीड़ों को खत्म करने में हल्दी रामबाण उपाय है। क्योंकि इसमें एंटी सेप्टिक और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। आप एक गिलास छाछ में एक चम्मच हल्दी मिलाएं और इसका रोज सेवन करें। इससे चंद दिनों में पेट के कीड़ों से निजात मिलेगी। क्योंकि इसका स्वाद भी कड़वा होता है। इसलिए यह कई बीमारियों से निजात दिलाएगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3g1jeT4
No comments:
Post a Comment