कोरोना काल में अभिनेता Sonu Sood जरूरतमंदों के लिए बहुत काम आए हैं। उन्होंने हर संभव मदद करके उनके बीच अपनी अलग ही पहचान बनाई है। इसी के चलते आज भी लोग उनसे मदद की गुहार लगाते हैं। इसी बीच एक शख्स ने उनसे अपनी गर्लफ्रेंड को देने के लिए मोबाइल की मांग की है।
यह भी पढ़ें - घर से भागकर एक्टिंग में केरियर बनाने चले थे असरानी, शोले फ़िल्म से हुए अमर।
सोशल मीडिया पर किया ट्वीट-
दरअसल, एक युवा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए सोनू सूद को लिखा- भाई मेरी गर्लफ्रेंड iPhone मांग रही है. उसका कुछ हो सकता है ?? इसे पढ़कर अभिनेता ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया। उन्होंने लिखा- उसको तो पता नहीं, अगर iPhone दिया तो पर तेरा कुछ नहीं रहेगा, इसी के साथ उन्होंने एक हंसते हुए इमोजी भी शेयर किया। सोशल मीडिया पर यह ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें - मेहंदी सेरेमनी के लिए हुई तैयार उर्वशी रौतेला।
मजाकिया ढंग से भी करते डिमांड-
अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना काल में उन सब लोगों की मदद की है। जो किसी ना किसी समस्या से जूझ रहे थे। उन्होंने प्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन के दौरान अपने घर भिजवाया। जिन लोगों को रोजी-रोटी की समस्या थी, उनको भी सहायता दी। इसी के साथ उन्होंने एक रोजगार ऐप के माध्यम से बेरोजगारों को फिर से रोजगार जोड़ने की भी पहल की। अभिनेता से अधिकतर लोग अपनी मांग सोशल मीडिया के माध्यम से करते हैं और उन्हें जब लगता है कि व्यक्ति की वास्तविक जरूरत है। तो वे उसे तुरंत पूरा भी करते हैं। लेकिन कई लोग इस दरियादिली का गलत फायदा भी उठाने के मूड में रहते हैं या यूं कहें तो मजाकिया ढंग से भी अभिनेता से डिमांड कर लेते हैं।
यह भी पढ़ें - फिल्मों के खातिर कैमरे के सामने कपड़े उतारने को मजबूर हुई यह अभिनेत्रियां।
10 फीट ऊंची बनाई वॉल पेंटिंग-
सोनू सूद द्वारा की जा रही जरूरतमंदों की मदद से प्रभावित होकर कई लोगों ने अनोखे काम किए हैं।कुछ लोगों ने उनके नाम पर ही दुकान खोल दी, तो कुछ लोगों ने उनकी पेंटिंग, प्रतिमा आदि तक बनाई है। हाल ही जबलपुर के सर्राफा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अभिनेता की 10 फीट ऊंची वॉल पेंटिंग बना डाली। जब इस व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। तो अभिनेता भी देखकर आश्चर्यचकित रह गए और उन्होंने जबलपुर आकर इस व्यक्ति से मिलने का वादा भी किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wV4Z9u
No comments:
Post a Comment