Wednesday, 16 June 2021

Joint Pain Home Remedy :- युवा अवस्था में जोड़ों के दर्द की समस्या, तो यह करें घरेलू उपाय

जोड़ों के दर्द की समस्या पहले अधिक उम्र के लोगों में ही नजर आती थी। लेकिन अब Joint pain समस्या युवाओं में भी नजर आने लगी है। जिसका मुख्य कारण खानपान और लाइफस्टाइल में हुआ बदलाव है। लोग घंटो तक एक जगह बैठकर काम करते हैं। इसलिए यह समस्या कई लोगों में देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें - डिप्रेशन के यह लक्षण नजर आने पर तुरंत करें घरेलू उपाय।

जोड़ों में दर्द का कारण-

जोड़ों के दर्द की समस्या कैल्शियम की कमी और वात की समस्या के कारण होती है। इसलिए रोजाना व्यक्ति को योग, प्राणायाम ओर व्यायाम करना चाहिए। इससे जोड़ों के दर्द की समस्या से निजात मिल सकती है।

यह भी पढ़ें - ऐसे पता करें आपका वजन हाइट के अनुसार सही है या नहीं।

जोड़ों के दर्द से निजात पाने घरेलू नुस्खे-

- सुबह के समय आधा घंटा धूप ले। इससे आप की हड्डियां मजबूत होगी और जोड़ों के दर्द की समस्या से भी निजात मिलेगी।

यह भी पढ़ें - जीवन का आनंद लेना है तो ऐसे सुबह जल्दी उठने की डाले आदत

-रात में सोने से पहले मेथी, मूंग, चना आदि को भिगोकर रख दें। सुबह जब यह अंकुरित हो जाएं तो इन्हे खाएं।

यह भ पढ़ें - प्राकृतिक तरीके से इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के लिए करें ये उपाय।

कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए दूध आंवला का सेवन रोजाना करें।

- आहार में रोजाना हरी और पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।

- अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। इसलिए इसका सेवन करना चाहिए। रोजाना एक चम्मच अलसी का सेवन करने से आपको जोड़ों के दर्द में राहत मिलेगी।

-जोड़ों के दर्द की समस्या को दूर करने के लिए एक गिलास गाजर का जूस रोजाना पीएं। इसी के साथ आंवला, एलोवेरा, तुलसी और नींबू का जूस भी फायदेमंद रहेगा।

टहलने जरूर जाएं-

-अगर आप एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं या आपके पास समय नहीं है। तो कम से कम आधा घंटा सुबह और आधा घंटा शाम टहलने के लिए जरूर जाएं। आप टहलने के लिए जाएंगे। इससे आपका शरीर गतिशील होगा और मांसपेशियां भी मजबूत होगी। इससे जोड़ों के दर्द की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिलेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iYEEDx

1 comment:

  1. Can I just now say what a relief to uncover a person that actually knows what theyre referring to on the internet. You definitely have learned to bring a challenge to light and work out it crucial. Lots more people ought to read this and see why side of the story. I cant think youre not more popular simply because you absolutely hold the gift. see

    ReplyDelete