Saturday, 12 June 2021

Increase memory :- याददाश्त बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स

जिन लोगों की याददाश्त कमजोर होती है। उन लोगों को कोई भी बात अधिक समय तक याद नहीं रहती। वह छोटी-छोटी बात और काम को भूल जाते हैं। इस कारण उन्हें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। घर से लेकर ऑफिस तक उन्हें कई बातें सुननी पड़ती है। इसलिए अगर आप अपनी याददाश्त को मजबूत करना चाहते हैं। तो कुछ फूड्स का सेवन करें। इनसे आपका दिमाग तेज होने के साथ ही Memory भी बढ़ने लगेगी।

दरअसल व्यक्ति के शरीर में दिमाग की ऐसा अंग है। जो पूरे शरीर को चलाता है। दिमाग के अनुसार ही पूरा शरीर काम करता है। अगर दिमाग ही कमजोर होगा। तो पूरे शरीर की स्थिति कितनी दयनीय हो सकती है। इसलिए हमें अपने दिमाग को हमेशा स्वस्थ रखना चाहिए। इसके लिए हमें बेहतर आहार लेने के साथ ही दिमाग को शांत रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें - हड्डियां मजबूत रखने के लिए इन बातों पर रखें विशेष ध्यान.

दिमाग के लिए फायदेमंद अखरोट -

दिमाग को स्वस्थ रखना है। तो हमें नट्स का सेवन करना चाहिए। आप रात के समय अखरोट को भिगोकर रख दें। इसे सुबह उठकर छीलकर खाएं। इससे आपका दिमाग तेज होगा और याददाश्त भी बढ़ेगी। इसी के साथ आप बादाम भी रात को भिगोकर रख सकते हैं। जिसका सेवन सुबह उठकर दूध के साथ करें।

यह भी पढ़ें - एसिडिटी से राहत चाहिए तो तुरंत करें यह उपाय.

दिमाग को शांत रखें-

कई लोगों के दिमाग में एक ही समय में कई चीजें चलती रहती है। इस कारण व्यक्ति चाह कर भी कोई चीज याद नहीं रख पाता है। इसलिए जरूरी है कि दिमाग को शांत और एकाग्र रखें। इसके लिए आप मेडिटेशन का भी सहारा ले सकते हैं। जब आपका दिमाग शांत होगा, तो ऑटोमेटिक याददाश्त भी बढ़ने लगेगी। इसलिये व्यर्थ का तनाव और गुस्सा भी नहीं करें।

यह भी पढ़ें - चेहरे का सांवलापन दूर करने के लिए अपनाएं यह घरेलू उपाय.

अंडे और मछली का सेवन करें-

अंडे में कई प्रकार के पोषक तत्व और मिनरल्स होते हैं। जो दिमाग को तेज करने में सहायक होता है। इसमें विटामिन B6 और B12 होते हैं। जो दिमाग के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए आप नाश्ते में भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसी के साथ फैटी मछली या ऑइली मछली भी आपके ब्रेन को फास्ट करती है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है।

यह भी पढ़ें - बाल झड़ने से रोकने में मदद करेगा आंवला, एलोवेरा और प्याज, इस तरह करें इस्तेमाल.

हल्दी का सेवन करें-

हल्दी का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। हल्दी का यही तत्व हमारी याददाश्त को बेहतर करता है और तनाव को कम करने में मददगार होता है। इसलिए हल्दी का सेवन चाहे तो दूध के साथ भी करें। यह शरीर और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद होता है।

ब्रोकली का सेवन करें-

वैसे तो सभी हरी सब्जियां शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन ब्रोकली विटामिन के सहित कई पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से व्यक्ति की याददाश्त स्ट्रांग रहती है और दिमाग भी तेज चलता है।

डार्क चॉकलेट खाएं-

डार्क चॉकलेट हमारे दिल और दिमाग दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। क्योंकि इसमें कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो याददाश्त को मजबूत करने में फायदेमंद होते हैं। डार्क चॉकलेट से हमारे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है। इसलिए इसका सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pNTxtK

No comments:

Post a Comment