बालों को प्राकृतिक रंग देने के लिए अधिकतर युवतियां और महिलाएं Henna का उपयोग करती हैं। मेहंदी के साथ कुछ और प्राकृतिक चीजें मिलाई जानी चाहिए। जिससे आपके बालों का रंग प्राकृतिक नजर आएगा। इसी के साथ आपके बाल रेशमी और मुलायम नजर आएंगे।
अब फिर से लोग बालों में दूसरे कलर करने की अपेक्षा मेहंदी का इस्तेमाल करने लगे हैं। क्योंकि हाथों में लगाई जाने वाली मेहंदी सिर में लगाने पर वह किसी प्रकार से नुकसान भी नहीं करती है और गर्मी के मौसम में तो सिर में ठंडक भी होती है। इसलिए आप भी मेहंदी का उपयोग अपने बालों को सवारने में कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए करें अंगूर आंवला और अमरूद का उपयोग।
नींबू का रस मिलाएं-
बालों को प्राकृतिक रंग देने के लिए आप मेहंदी के साथ नींबू का रस मिलाकर लगा सकते हैं। इससे आपके बालों की रूसी दूर होगी और बाल भी चमकदार होंगे। क्योंकि नींबू में विटामिन सी होता है। जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें - चेहरे का कालापन दूर करने घर में तैयार करें तरबूज का फेस मास्क।
चुकंदर का रस मिलाएं-
चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसका रंग भी गहरा लाल होता है। इसलिए मेहंदी में मिलाकर लगाने से यह आपके बालों को और भी बेहतरीन रंग देता है। यह आपके बालों को रूखा और बेजान नहीं रहने देगा। इसका उपयोग करने से बाल रेशमी और मुलायम होंगे।
यह भी पढ़ें - दो मुंहे बालों को ठीक करने के लिए घर में करें यह उपाय।
अंडे का इस्तेमाल करें-
बालों को मुलायम बनाने के लिए कई लोग अंडे का इस्तेमाल करते है। क्योंकि अंडे में प्रोटीन होता है। जो बालों को चमकदार और खूबसूरत बनाता है। इसलिए आप चाहे तो मेहंदी में अंडे को भी मिला सकते हैं।
यह भी पढ़ें - मुंह से आ रही सांसों की बदबू को दूर करने के घरेलू उपाय।
ऑलिव ऑयल मिलाएं-
बालों को पोषण देने के लिए ऑलिव ऑयल बहुत मददगार होता है। इसलिए अगर आप अपने बालों में मेहंदी लगाने जा रहे हैं। तो आप ऑलिव ऑयल भी इसमें मिलाएं। इससे बालों का रूखापन दूर होगा और आपके बाल मजबूत भी होंगे।
मेथी मिलाएं-
आप अपने सिर में बालों को रंगने के लिए मेहंदी लगा रहे हैं। तो आप इसमें मेथी का पाउडर भी मिलाएं। मेथी में प्रोटीन होता है। जो बालों की स्कैल्प से इन्फेक्शन को दूर करता है और बाल मजबूत होते हैं। इसलिए मेहंदी में मेथी का उपयोग लाभकारी रहेगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uIw91k
No comments:
Post a Comment