यरुशलम। इजरायल ने फाइजर वैक्सीन व मायोकार्डिटिस (दिल की मांसपेशियों में सूजन) के मामलों में संभावित लिंक ढूंढने का दावा किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि दिसंबर 2020 और मई 2021 के बीच 50 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया। इनमें से 275 में मायोकार्डिटिस के लक्षण सामने आए हैं। अध्ययन के लिए आयोग गठित किया था। शोध के अनुसार 16 से 30 वर्ष के लोगों में मायोकार्डिटिस होने व दूसरी डोज लगवाने के बीच एक संबंध है। यह प्रभाव 16 से 19 वर्ष के आयुवर्ग के बीच ज्यादा देखा गया। हालांकि, फाइजर ने कोई लिंक होने के दावे को खारिज किया है।
भारत में फाइजर और मॉडर्ना का रास्ता साफ -
नई दिल्ली. मॉडर्ना व फाइजर के टीके का भारत में आने का रास्ता आसान हो गया है। दवा नियामक संस्था डीसीजीआइ अध्यक्ष वीजी सोमानी ने बताया, इन वैक्सीन को भारत में ब्रिजिंग टेस्ट और बैच परीक्षण की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि डीसीजीआइ ने उन विदेशी कंपनियों को भारत में इस्तेमाल दी है जो कि प्रमुख देशों व डब्ल्यूएचओ से स्वीकृति प्राप्त हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wWt7YK
No comments:
Post a Comment