बॉडी फैट (अतिरिक्त वसा) के कारण टाइप 2 डायबिटीज, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और कैंसर जैसी जीवनशैली जनित रोग हो सकते हैं। इसलिए शरीर के बॉडी फैट पर नजर रखना भी बेहद जरूरी है। 'हालो' (HALO) नाम का बॉडी फैट स्कैनर (घड़ीनुमा हैल्थ बैंड) इसमें मदद कर सकता है। एक नए अध्ययन से पता चला है कि हालो अपनी श्रेणी के अन्य फैट स्कैनर से ज्यादा सटीक नतीजे देता है। अपने स्मार्टफोन कैमरे का उपयोग कर इसे एक्सेस कर सकते हैं।
शरीर में कितने फीसदी बॉडी फैट है यह पता लगाने के लिए यूजर को अपने शरीर की चार तस्वीरें लेनी होती हैं। इसके बाद हालो मोबाइल ऐप एक 3D इमेज में बदल देता है। इसकेबाद हालो का मशीन लर्निंग टूल शरीर में फैट के प्रतिशत की गणना करता है। विशेषज्ञों की राय है कि हालो उन लोगों के लिए एक बेंचमार्क साबित सकता है जो अपने शरीर के बारे में ज्यादा जानकारी चाहते हैं। अगर आपके शरीर में फैट बहुत ज्यादा हे तो ऐप फ्लैग करके यूजर को अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की चेतावनी देता है।
सटीक परिणाम मैसाच्युसेट्स जनरल हौस्पिटल और लुइसिआना स्टेट यूनिवर्सिटी ने 134 लोगों पर किए शोध में पाया कि हालो के परिणाम फैट की गणना करने वाली डीएक्सए तकनीक और प्लेथिस्मोग्राफी डिवाइस से भी बेहतर थे। शोध में यूनानी, स्पेनिश, इटैलियन, एशियन, इंडियन अमरीकन, अश्वेत ओर अन्य देशों के 82 पुरुष और 52 महिलाएं शामिल थीं। इसकी कीमत 99.99 डॉलर (करीब 7400 रुपए) है और इसके मासिक सब्सक्रिप्शन का खर्चा करीब 296 रुपए है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35GOO3G
No comments:
Post a Comment