Health Benefits of Curd: इंसान का सेहत के प्रति जागरूक होना बेहद जरुरी है। जागरूक व्यक्ति अपने खान-पान और लाइफ स्टाइल में बदलाव नहीं लाता। बात खान-पान की करें तो इसमें दही बेहद गुणकारी होता है। गर्मियों में दही बहुत ज्यादा खाया जाता है। दही से पेट को ठंडक मिलने के साथ ही शरीर को कई अन्य फायदे भी होते हैं। भारतीय संस्कृति में शुभ कार्य से पहले दही शक्कर खिलाने की परंपरा है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग दही और इससे बना रायता, छाछ, लस्सी आदि का भी सेवन भी करते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि दही के साथ कुछ फूड्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में जिन्हे दही के साथ खाने से परेशानी हो सकती है।
Read More: जीवन का आनंद लेना है तो सुबह जल्दी उठने की ऐसे डालें आदत
दही खाने के फायदे
दही में कई हेल्दी बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो पाचन संबंधी विकारों को दूर करने में सहायक होते हैं। दही में लैक्टिक एसिड, विटामिन बी-6, बी-12, आयरन, कैल्शियम, राइबोफ्लोविन जैसे न्यूट्रिशन पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर को बीमारियों से दूर रखने में कारगर होते हैं। दही पोटैशियम की भरपूर मात्रा होने से हार्ट डिजीज का खतरा भी कम होता है। कैल्शियम की मौजूदगी से रक्त वाहिकाओं की नसें मुलायम बनी रहती हैं जिससे नसें संकुचित नहीं होती हैं और रक्त संचार ठीक से होता है।
Read More: ऐसे पता करें आपका वजन हाइट के अनुसार सही है या नहीं
रात में दही का सेवन नहीं करें
दही की तासीर ठंडी होती है ऐसे में रात के समय इसका सेवन करने से कफ और खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। साथ ही, गलत समय पर इसका सेवन करने से मोटापा और स्किन प्रॉब्लम्स को बढ़ावा देता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि दही में पित्त और कफ बढ़ाने वाले तत्व होते हैं। इसलिए सावधानी से ही इसका सेवन करना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक हमेशा दही दिन के समय ही खाना चाहिए। साथ ही, फ्रिज में रखी दही खाने से बचें, ताजी दही सेहत को अधिक फायदा करती है।
Read More: फिट रहने के लिए महिलाओं और पुरुषों को रोज लेनी चाहिए इतनी कैलोरी
इन चीजों के साथ न करें दही: एक्सपर्ट्स के मुताबिक दूध और दही का साथ में सेवन नहीं करना चाहिए। इस वजह से एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा, दही के साथ फलों को भी नहीं खाना चाहिए। वहीं, दही और नमक खाने से बीपी की परेशानी बढ़ सकती है। इसके अलावा, गर्म तासीर वाले भोजन के साथ भी दही नहीं खाना चाहिए। फ्राइड फूड्स और दही का सेवन साथ में करना भी नुकसानदायक हो सकता है।
Read More: डिप्रेशन के यह लक्षण नजर आने पर तुरंत करें घरेलू उपाय
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pVQtf2
No comments:
Post a Comment