हड्डियों (bones) को मजबूत बनाने व वजन घटाने (weight loss) के लिए रस्सी कूदना फायदेमंद होता है। यह एक अच्छी कार्डियो एक्सरसाइज (cardio exercise) है जो ट्रेडमिल (treadmill) से भी जल्दी वजन कम करती है। डॉक्टरों के अनुसार 15 मिनट रस्सी कूदने से फुल वर्कआउट होता है।
फायदे: स्टेमिना (stamina) बढ़ता है, दिल के रोग परेशान नहीं करते, आंखों व हाथों के लिए फायदेमंद और रक्त को साफ करने वाली 'लसिका' प्रणाली सुरक्षित रहती है, यह कभी भी कहीं भी की जा सकती है। केवल रस्सी कूदने से बहुत ज्यादा लंबाई नहीं बढ़ती है।
ये लोग बचें: हर्निया (hernia), दिल (heart), बीपी (BP) के रोगियों को और सिजेरियन से प्रसव के तीन माह तक महिलाओं को रस्सी नहीं कूदनी चाहिए।
कब कूदें
-सुबह या शाम को खाना खाने से पहले कूदें
-10 से 30 मिनट तक की जा सकती है
-जूते पहनकर रस्सी कूदें
-प्लास्टिक की रस्सी का प्रयोग करें ताकि वह मुड़े नहीं
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iEuKXj
No comments:
Post a Comment