सवाल- मेरी उम्र 65 वर्ष है और दोनों से हमेशा सीटी बजने जैसी आवाज आती रहती है। ईएनटी डॉक्टर को दिखाया था। उनका कहना था कि यह उम्र की बीमारी है। क्या इसका इलाज संभव नहीं है।
रवि, जयपुर
अन्य सवाल- मेरे बाएं कान में सीटी जैसी आवाज आती और सुनाई कम दे रहा है। कान के नीचे गले वाले हिस्से में अंगुली से दबान से आवाज बंद हो जाती है।
अल्का, रायपुर
जवाब: कान में सीटी जैसी आवाज आने की समस्या को टिनाइटस कहते हैं। अधिक उम्र में कान की नसों में कमजोरी से इस तरह की दिक्कत होती है। यह कान से जुड़े अन्य रोगों का लक्षण भी हो सकता है। हालांकि अधिकतर मामलों में गंभीर कारण नहीं होते हैं, लेकिन इसमें लापरवाही न बरतें। ऐसी समस्या करीब 10 फीसदी अधिक उम्र के लोगों में हो सकती है। तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। इसमें एमआरआइ व ऑडियोमेट्री जांच की जरूरत हो सकती है। हैल्दी डाइट लें और तनाव-चिंता से दूर रहें। कान के नीचे खून की नसों को दबाने से सीटी बंद हो सकती है। इसमें दो नसों में दबाव होने पर सीटी बंद हो जाती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wosS9e
No comments:
Post a Comment