Friday, 4 June 2021

Benefits Of Cycling :- रोज साइकिल चलाने से होंगे कई फायदे, अब भी जानकर हो जाएंगे हैरान

साइकिल चलाना हमारी सेहत और शरीर दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इससे हमारा शरीर मजबूत होता है, साथ ही हम स्वस्थ भी रहते हैं। क्योंकि एक मात्र Bicycle चलाने से पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है। इससे कई बीमारियां भी हमसे कौसों दूर रहती है। आज हम आपको साइकिल चलाने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

यह भी पढ़ें - हेयर फॉल और डैंड्रफ की समस्या है तो सरसों का तेल करें इस्तेमाल.

साइकिल से बचता है ईंधन-

आप अपने दिनचर्या के छोटे मोटे काम अगर साइकिल से करते हैं। तो आप स्वस्थ भी रहेंगे। साथ ही वाहन से जाने पर लगने वाले ईंधन की बचत भी होगी। अगर हर व्यक्ति छोटे मोटे बाजार के कामों को साइकिल से पूरा करे तो निश्चित ही हर माह हजारों रुपए के पेट्रोल की बचत होगी। इसी के साथ स्वास्थ भी बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें - विटामिन सी की पूर्ति के लिए डाइट में शामिल करें यह फूड्स.

कई बड़ी बीमारियों का खतरा होता कम-

साइकिल चलाने से हमारे शरीर की एक्सरसाइज अच्छे से हो जाती है। साइकिल चलाने से हमारे शरीर से पसीना निकलता है, जिससे हमारे शरीर में मौजूद विषैले प्रदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं। इसी के साथ ब्लड सर्कुलेशन भी बराबर होता है। शरीर में फैट नहीं रहता है और कैलोरी भी बहुत बर्न होती है। इस कारण हम स्वस्थ्य तो रहते ही हैं। साथ ही कई प्रकार की छोटी मोटी बीमारियां भी हमें छू नहीं पाती है।

यह भी पढ़ें - स्किन के खुले पोर्स से होती है यह समस्या, घरेलू उपाय से करें बंद.

अनिद्रा की शिकायत होगी दूर-

अगर आप रोज आधे घंटे साइकिल चलाएंगे, तो आपको रात में अच्छी नींद आएगी। क्योंकि आपकी अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है। इसलिए जिन्हें नींद नहीं आने की समस्या है, वे साइकिल जरूर चलाएं।

यह भी पढ़ें - मोटापा बढ़ रहा है तो रात के खाने में रखें यह ध्यान.

दिमाग चलेगा तेज-


जानकारी केे अनुसार अगर व्यक्ति रोजाना साइकिल चलाता है। तो एक साधारण इंसान की तुलना में साइकिल चलाने वाले का दिमाग तेज चलता है। इससे ब्रेन पावर बढ़ता है। व्यक्ति को तनाव भी कम रहता है और वह हमेशा प्रसन्न रहता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी-

साइकिल चलाने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। क्योंकि साइकिल चलाने से इम्यून सेल्स एक्टिव हो जाते हैं। इससे बीमार होने का खतरा भी कम होता है। साइकिल चलाने से कैलोरी भी अधिक बर्न होती है। इस कारण आप हमेशा स्वस्थ रहते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3piKAbi

No comments:

Post a Comment