Saturday, 22 May 2021

Omega-3 Fatty Acid:- दिल, दिमाग और आंखों के लिए जरूरी है ओमेगा 3 फैटी एसिड की पूर्ति

ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी की वजह से हमारी स्किन ड्राई होने लगती है। नाखून टूटते हैं। नींद नहीं आने की समस्या होती है। एकाग्रता की कमी हो जाती है। किसी काम में ध्यान नहीं लगता है। अगर आपको भी ऐसी समस्या है। तो निश्चित ही शरीर में Omega 3 fatty acids की कमी हो गई है। जिसे आप कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से पूरी कर सकते हैं।

ओमेगा 3 फैटी एसिड अगर शरीर में कम हो जाता है, तो कई प्रकार की समस्याएं होती है। इसलिए इसकी पूर्ति करना जरूरी होता है। जिसे आप कुछ खाद्य पदार्थों के माध्यम से पूरा कर सकते हैं। ओमेगा 3 फैटी एसिड के लिए आप सोयाबीन, सोयाबीन ऑयल, दूध, राजमा, चिया सीड्स, फ्लेक्स सीड्स, अखरोट आदि का सेवन कर सकते हैं। जिसके माध्यम से आपके शरीर में इस तत्व की पूर्ति होगी और आपको होने वाली समस्या से निजात मिलेगी।

यह भी पढ़ें:- कच्चे प्याज का रोज सुबह करें सेवन परिणाम देखकर हैरान रह जाएंगे आप।

दिल दिमाग को आंखों के लिए जरूरी:-

ओमेगा 3 फैटी एसिड हमारे दिल दिमाग और आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है। इसकी कमी के कारण डिप्रेशन एंजाइटी और आंखों से संबंधित समस्याएं हो जाती है। इसकी पर्याप्त मात्रा में पूर्ति होने से यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसकी पूर्ति होने से हमारी त्वचा में चमक आने लगती है और बालों की ग्रोथ बढ़ जाती है। ओमेगा 3 फैटी एसिड के लिए आप कुछ खाद्य और पेय पदार्थों का सेवन करें।जिससे निश्चित ही आपको इस तत्व की पूर्ति होगी।

यह भी पढ़ें- खून की कमी दूर करता है मुनक्का रोजाना इस तरह करें सेवन।

सोया मिल्क का करें सेवन:-

सोया मिल्क में कई पोषक तत्व होते हैं। उसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पर्याप्त मात्रा में होता है। इसलिए सोया मिल्क का सेवन करना चाहिए। जिससे इस तत्व की पूर्ति होती है और हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।

यह भी पढ़ें:- याददाश्त बढ़ाता है काला अंगूर बालों के लिए भी फायदेमंद।

अखरोट का सेवन करें:- अखरोट का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह ओमेगा 3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत है। इसका सेवन करने से आपका दिमाग भी तेज चलता है और यह ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए भी फायदा करता है।

यह भी पढ़ें:- गर्भवती महिलाएं महामारी के दौर में इस तरह रखे अपना ध्यान।

कैनोला ऑयल का सेवन करें:-

कैनोला ऑयल का सेवन करने से ओमेगा 3 फैटी एसिड की पूर्ति होती है। इसका सेवन किसी भी प्रकार के ड्रिंक में मिलाकर किया जा सकता है। इससे फैटी एसिड की कमी नहीं होगी और शरीर स्वस्थ रहेगा। इसी के साथ ऊपर बताए गए कुछ खाद्य पदार्थों का भी सेवन करें। जिससे ओमेगा 3 फैटी एसिड की पूर्ति होगी।

एवोकाडो का सेवन करें:-

एवोकाडो में पर्याप्त मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। एवोकाडो का सेवन करने के लिए आप इसके साथ दूध और चीनी मिलाएं और इसे मिक्सर में ग्राइंड कर ले, इसके बाद इसका सेवन करें। आपको ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी नहीं होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34e4M4l

No comments:

Post a Comment