स्वस्थ और तंदुरूस्त रहने के लिए सुबह की दौड़ बहुत फायदेमंद होती है। क्योंकि सुबह-सुबह दौड़ लगाने से हमारे शरीर की पूरी Exerciseहो जाती है। इस कारण हमें भूख लगने लगती है, और दौड़ लगाने से पसीना भी खूब निकलता है। इसलिए आपको उन खाद्य प्रदार्थों का सेवन करना चाहिए, जिसके सेवन से शरीर में ग्लूकोज और प्रोटीन की पूर्ति हो जाए।
यह भी पढ़ें- एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है ब्लू टी, त्वचा और बालों में लाएगी निखार।
दौडऩा हार्ट के लिए फायदेमंद-
सुबह सुबह की दौड़ हमारे हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इस समय वातावरण साफ और शुद्ध होने के कारण हमारे शरीर को भी शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है। जिससे शरीर के सभी अंगों को फायदा होता है। जो लोग किसी कारणवश दौड़ नहीं पाते हैं। उन्हें सुबह सुबह टहलना जरूर चाहिए।
यह भी पढ़ें- विटामिन के भंडार हैं यह खाद्य प्रदार्थ।
कोलेस्ट्रोल लेवल होता कंट्रोल-
सुबह की दौड़ से हमारा स्टेमिना बढ़ता है, साथ ही दौड़ लगाने के कारण एनर्जी अधिक लगने से शरीर का फेट भी कम होता है। इससे कोलेस्ट्रोल लेवल भी कंट्रोल में रहता है। साथ ही ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। क्योंकि पूरे शरीर में रक्त का सर्कुलेशन बराबर रहता है।
यह भी पढ़ें- दिल, दिमाग और आंखों के लिए जरूरी है ओमेगा ३ फैटी एसिड की पूर्ति।
मांसपेशियों को चाहिए पोषक तत्व-
दौडऩे या वर्कआउट करने के बाद मांसपेशियों को पोषक तत्वों की आवश्यकता महसूस होती है। इस कारण हमें उन खाद्य प्रदार्थों का सेवन करना चाहिए, जिससे हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज के साथ प्रोटीन भी मिले। अन्यथा मांसपेशियों को चोट लगने और कमजोर होने की संभावना रहती है।
यह भी पढ़ें- इम्युनिटी स्ट्रांग करेगा गिलोय, तुलसी, एलोवेरा का यह जूस।
इन चीजों का करें सेवन-
दौड़कर आने के बाद कुछ देर रिलेक्स करें, फिर दूध या चॉकलेटी दूध का सेवन करें। दूध में चॉकलेट या बादाम का पाउडर भी मिला सकते हैं। इससे आपको बहुत एनर्जी मिलेगी। कुछ लोग रात में बादाम भीगोकर भी रखते हैं। जिन्हें सुबह दूध के साथ खा सकते हैं। एवोकाडो, अनार, सेबफल, तरबूज, ओटमील, केले का सेवन भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होगा। अंकुरित अनाज भी खाना चाहिए, इससे आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fg9Zz0
No comments:
Post a Comment