Sunday, 23 May 2021

Corona Vaccine खाली पेट वैक्सीन लगवाने से सिर दर्द व कमजोरी भी हो सकती

-खाली पेट वैक्सीन लगवाने के बाद एसिडिटी, सिर दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसलिए -वैक्सीन लगवाने से पहले नाश्ता या भोजन कर लें। खूब पानी पीते रहें।
-वैक्सीन लगने के 30 मिनट तक सेंटर पर ही रुकें। कोई दिक्कत हो तो मेडिकल स्टाफ को जरूर बताएं।
-वैक्सीन लगने के 72 घंटों तक कोई नशा या कैफीन वाली चीजें लेने से बचें।
-वैक्सीन लगवाने से पहले अदरक, हल्दी, लहसुन के साथ मौसमी फल डाइट में ज्यादा लें।
-वैक्सीन के बाद पोटैशियन डाइट अधिक लें। यह शरीर में सेरोटोनिन का स्तर बढ़ाता है। साइड इफेक्ट कम होता है। ब्राउन राइस, नारियल पानी, तरबूज और आलू आदि खाएं।
-कुछ दिनों तक जंक और फास्ट फूड खाने से भी बचें।
सलाह : खाली पेट काढ़ा पीने से अपच
क भी भी खाली पेट काढ़ा पीने से बचें। काढ़े की तासीर गर्म होती है। इससे अपच आदि की समस्या हो सकती है। सुबह नाश्ते के थोड़ी देर बाद और शाम को 4-5 बजे के आसपास पीना फायदेमंद होता है। गर्मी के मौसम में गिलोय आदि का सेवन कर सकते हैं,लेकिन काली मिर्च और अदरक का उपयोग कम करें। इनकी तासीर गर्म होती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oJpDWT

No comments:

Post a Comment