गर्मी के मौसम में अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन को कम करना चाहते हैं। तो आप घर में ही कुछ उपाय कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे कुछ ड्रिंक के बारे में बताएंगे। जिसका सेवन करने से आपका वजन तेजी से घटने लगेगा और ये ड्रिंक्स आपके शरीर को कई प्रकार से फायदे भी पहुंचाएंगे।
अगर आप लगातार बढ़ रहे वजन से परेशान हो चुके हैं। तो अब इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने के साथ ही आपका मेटाबॉलिज्म भी सुधारते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र बेहतर रहेगा और आपका वजन कम करने में आसानी रहेगी। आज हम आपको इन डिटॉक्स ड्रिंक की विधि भी बताएंगे।
वजन घटाने के लिए सबसे पहला डिटॉक्स ड्रिंक्स नींबू और अदरक का है। आप को यह ड्रिंक रोजाना सुबह खाली पेट पीना चाहिए। यह आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को ठीक करता है और आपके शरीर को ताकत भी देता है। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ कर उसमें अदरक भी डाल लीजिए। अब इस ड्रिंक को सुबह दो गिलास रोजाना पिएंगे, तो आपको कुछ ही दिनों में अंतर नजर आने लगेगा।
इसी के साथ दूसरा ड्रिंक दालचीनी का डिटॉक्स ड्रिंक कह सकते हैं। इसके लिए आप एक बर्तन में पानी डालकर उसे गुनगुना कर लीजिए। फिर इसमें एक छोटी चम्मच दालचीनी का पाउडर डालिए। सोते समय इस ड्रिंक का सेवन रोजाना कीजिए। इससे आप को कुछ ही दिनों में अंतर नजर आने लगेगा। आपका वजन घटेगा। क्योंकि दालचीनी फेट को गलाने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान देती है।
इसी के साथ आप एक और डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इसमें आपको खीरा और पुदीने का इस्तेमाल करना है। इसके लिए आप खीरा के टुकड़े कर लीजिये और पुदीने की पत्ती भी डाल दीजिए। फिर इसको ग्राइंड कर लीजिए। इसमें आप स्वाद अनुसार काला नमक भी डाल सकते हैं। खीरे में कैलोरी बहुत कम होती है। इस कारण यह आपका वजन कम करने में बहुत सहायक होगा। इससे आपका पाचन तंत्र बेहतर होगा और कब्ज एसिडिटी जैसी समस्या भी दूर होगी।
वैसे तो यह उपाय हमने सामान्य जानकारी के आधार पर बताए हैं। लेकिन अगर आपको कोई परेशानी या एलर्जी है, तो आप चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3elfMTK
No comments:
Post a Comment