Saturday, 8 May 2021

पसीने से हो रहे हैं बेहाल, तो यह करें उपाय

वैसे तो गर्मी के मौसम में पसीना निकलना आम बात है। लेकिन जब हद से ज्यादा निकलने लगता है। तो व्यक्ति परेशान हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या से गुजर रहे हैं। तो कुछ घरेलू उपाय कीजिए। इससे आपको गर्मी से भी थोड़ी राहत मिलेगी और पसीना भी कम बहेगा।

दरअसल, कई बार पसीना इतना अधिक बहने लगता है कि उस से बदबू भी आने लगती है। ऐसे में व्यक्ति परेशान हो जाता है। वह खुद तो परेशान रहता ही है। आसपास वाले लोग भी उससे दूरी बनाने लगते हैं। ऐसे में कहीं अगर आप भी ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं। तो कुछ घरेलू उपाय करें।

शरीर से पसीना आना और पसीने से बदबू आने के कई कारण होते हैं। कई बार नहीं नहाने के कारण भी यह समस्या होती है। यह जरूरी है कि आप रोजाना नहाए और गर्मी के मौसम में अच्छे से नहाए। ताकि आपका शरीर तरोताजा हो जाए और किसी भी प्रकार की कोई बदबू नहीं आए।

कई बार बहुत अधिक उमस होने के कारण भी पसीना आता है। ऐसे में व्यक्ति को चाहिए कि वह हवादार जगह पर रहे और समय-समय पर पानी पीता रहे। ताकि शरीर हाइड्रेट रहे। इस कारण पसीना निकलने से भी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी।

पसीने से होने वाली दुर्गंध से बचने के लिए जरूरी है कि हम पर्याप्त मात्रा में पानी पिए। हमारे शरीर से आने वाले पसीने से भी बदबू नहीं आए। इसी के साथ हमें अपना पाचन तंत्र भी बेहतर रखना होगा। हम नींबू पानी का भी सेवन कर सकते हैं। इसी के साथ गर्मी के मौसम में आने वाले फलों का जूस पी पिए। जिससे आपका शरीर तरोताजा भी रहेगा और आपको पसीने के कारण होने वाली परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। इस मौसम में नहाने के बाद साफ-सुथरे और सूती कपड़े पहनने चाहिए। इसी के साथ नहाने के पानी में गुलाबजल डालने और नहाने के बाद शरीर को अच्छी तरह से पोंछे, ताकि आपका शरीर साफ सुथरा रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vQGI3A

No comments:

Post a Comment