Thursday, 13 May 2021

खून की कमी दूर करता है मुनक्का, रोजाना इस तरह करें सेवन

मुनक्का का सेवन वैसे तो लोग सदियों से करते आ रहे हैं। लेकिन आजकल के लोग मुनक्का के बारे में बहुत कम ही जानते हैं। मुनक्का किशमिश का ही बड़ा रूप है। जिसे लोग बुखार के बाद भी मुंह का स्वाद अच्छा करने के लिए सेक कर खाते हैं। मुनक्का शरीर के लिए हर प्रकार से फायदेमंद है।

आज हम आपको मुनक्का से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल मुनक्का में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। जो खून बढ़ाने के लिए मददगार होती है। जिन्हें हिमोग्लोबिन की कमी है, या जो एनीमिया की समस्या से जूझ रहे हैं। उनके लिए मुनक्का खाना बहुत ही फायदेमंद होता है।

वैसे तो मुनक्का को सीधे भी खा सकते हैं। लेकिन अगर आप करीब 5 से 7 मुनक्का रात को पानी में भिगोकर रख देंगे और अगले दिन सुबह खाली पेट खाएंगे, तो यह बहुत फायदे करेगी। वैसे कुछ लोग बुखार से उठने के बाद उसे तवे पर सेक कर नमक लगाकर खाते हैं। जिससे बुखार के दौरान अत्यधिक दवाइयों के उपयोग से मुंह के स्वाद के आये अंतर को ठीक किया जा सके। इसे पाचन तंत्र भी बेहतर होता है।

मुनक्का का सेवन लो ब्लड प्रेशर वालों के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से नाइट्रिक ऑक्साइड का लेवल बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आपको लो बीपी की समस्या है। तो मुनक्का खाने से फायदा होगा। क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर थोड़ा बढ़ जाता है। इसलिए यह लो बीपी वालों के लिए फायदेमंद है।लेकिन हाई बीपी के मरीज बिना चिकित्सक की सलाह के मुनक्का का सेवन नहीं करें। लो बीपी वाले मरीजों को भी मुनक्का पानी में भिगोकर ही सुबह खाना चाहिए।

मुनक्का हार्ट के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, यह ब्लड प्रेशर के साथ ही कोलेस्ट्रोल को भी कंट्रोल करता है। इसके सेवन से हार्ट से जुड़ी हुई समस्याएं भी नहीं होती है और आपका हार्ट भी हेल्दी रहता है।

आपको बता दें कि मुनक्का में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। जिसे खाने से आप की हडिडयां मजबूत होती है। इसमें अर्थराइटिस, आस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से जुड़ी बीमारी भी नहीं होने की संभावना रहती है।

मुनक्का खाने के लिए आपको रात में पानी में भिगोकर रखना होगा और अगले दिन सुबह खाली पेट खाना होगा। इसके अलावा आप दूध में भी मुनक्का को उबाल कर खा सकते हैं। इससे भी कब्ज और थकान जैसी समस्या दूर होगी। वैसे यह उपाय हमने आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताए हैं। अगर आपको किसी प्रकार की कोई समस्या या परेशानी है, तो चिकित्सक से सलाह ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2R8MvCW

No comments:

Post a Comment