Saturday, 8 May 2021

बालों को रेशमी बनाने के लिए घर में तैयार करें शहद और नारियल तेल से कंडीशनर

बालों को रेशमी और शाइनी बनाने के लिए आपको गर्मी के मौसम में कुछ घरेलू उपाय भी करने होंगे। वैसे तो गर्मी के कारण बालों में चिपचिपाहट और पसीना हो जाता है। ऐसे में हर एक-दो दिन में बाल धोना भी मजबूरी हो जाती है। अगर ऐसे में आप घर में ही कुछ प्राकृतिक चीजों से कंडीशनर तैयार करेंगे। तो आपके बालों को काफी फायदा होगा।

आज हम आपको घर में शहद और नारियल के तेल से कंडीशनर तैयार करने का तरीका बताएंगे। जिससे आपके बाल रूखे और बेजान होने से बच जाएंगे और आप को इसमें ज्यादा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा और अधिक शैंपू का इस्तेमाल भी नहीं करना पड़ेगा।

हेयर कंडीशनर तैयार करने के लिए आपको शहद और नारियल तेल की आवश्यकता पड़ती है। इसके लिए आप दो चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच शहद ले। इन दोनों को मिलाकर आप अपने बालों की जड़ों से लेकर बालों के सिरों तक लगाएं और शावर केप पहने।इसके बाद करीब आधे घंटे तक ऐसा ही रखें। फिर शैंपू कर लें। आप चाहे तो यह प्रयोग शैंपू करने के बाद भी कर सकते हैं। फिर इस मिश्रण को गीले बालों में लगा ले और आधे घंटे बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो सकते हैं।

इस प्रकार नारियल तेल और शहद के मिश्रण को लगाने से आपके बाल चमकदार बन जाएंगे। इससे बालों में रूखापन नहीं रहेगा और आपके बाल भी मुलायम और चमकदार रहेंगे। इस तरह यह होममेड कंडीशनर आपके बालों को बढ़ाने में भी फायदेमंद रहेगा। क्योंकि नारियल तेल और शहद के गुण आपके बालों को बढ़ाने में काफी मददगार होते हैं। इससे बालों की लंबाई भी बढ़ेगी और बालों का झड़ना भी कम होगा। क्योंकि शहद आपके सिर की त्वचा को नमी देता है। इससे पीएच लेवल बना रहता है और रूखापन भी दूर हो जाता है। इस प्रकार आप घर में तैयार कंडीशनर का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि आपको किसी प्रकार की एलर्जी या कोई समस्या है, तो आप चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q2ZwNK

No comments:

Post a Comment