Sunday, 2 May 2021

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी है तो रोजाना करें इन चीजों का सेवन, मिलेगा विटामिन सी

वर्तमान दौर में हर कोई अपनी इम्यूनिटी स्ट्रांग करने में लगा हुआ है। क्योंकि जिस की इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता जितनी अधिक होगी। वह उतना अधिक रोगों से लड़ सकेगा। अगर आप भी अपनी इम्यूनिटी स्ट्रांग करना चाहते हैं। तो आज से ही कुछ फलों का सेवन शुरू कर दें। क्योंकि इसमें विटामिन सी होते हैं। जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

आज हम उन फलों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। जिससे आपके शरीर को विटामिन सी भरपूर मात्रा में मिलेगा और आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग होने के साथ ही आपकी सेहत को भी कई प्रकार के फायदे मिलेंगे।

विटामिन सी का नाम आते ही संतरे का नाम सबसे पहले आता है। क्योंकि संतरा ऐसा फल है। जिसमें सबसे अधिक विटामिन सी होता है। आप इसे चाहे तो जूस बनाकर पी सकते हैं, या फिर डायरेक्ट खा भी सकते हैं। इसमें फाइबर, पोटेशियम, थियामिन आदि पदार्थ होते हैं। जो आपके शरीर को गर्मी में हाइड्रेट रखने के साथ ही इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं।

इसी प्रकार पाइनएप्पल का जूस और पाइनएप्पल दोनों ही आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह गर्मी में आपके शरीर को ठंडा रखने के साथ ही ताजगी प्रदान करते हैं। इसका सेवन करने से आपकी इम्युनिटी बढ़ती है और शरीर को कई प्रकार के विटामिन मिलते हैं।

शिमला मिर्ची भी विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। इसमें संतरे से 3 गुना अधिक यानी 190 मिलीग्राम विटामिन एक शिमला मिर्ची से मिलता है और लाल शिमला मिर्च में विटामिन ए भरपूर होता है। जो आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद रहता है। इसलिए आप शिमला मिर्च का सेवन भले ही सब्जी के रूप में करें। लेकिन यह आपके शरीर के लिए फायदेमंद होगी।

पपीता आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आपकी हड्डियां मजबूत करने के साथ ही आपके शरीर को पोषण भी देता है। जानकारों की माने तो एक कप पपीते में करीब 88 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। इससे आपकी त्वचा में भी चमक आती है और यह आप का पाचन तंत्र भी मजबूत करता है।

नींबू में भी भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। आप इसे रस के रूप में भी सेवन कर सकते हैं। नींबू पानी पीने से भी आपके शरीर को काफी फायदा होगा। एक नींबू में करीब 83 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। इसलिए नींबू का सेवन भी आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है और इससे भी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

इस प्रकार आपको अपनी इम्युनिटी स्ट्रांग करना है। तो उक्त फलों का सेवन विटामिन सी के स्रोत के रूप में कीजिए। आपको निश्चित फायदा मिलेगा और इन फलों से किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं होता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xHVbAo

No comments:

Post a Comment