Thursday, 8 April 2021

अस्थमा और हार्ट के मरीजों के लिए फायदेमंद है कच्चा प्याज, रोजाना करें उपयोग

वैसे तो प्याज का उपयोग हर घर में होता है। लोग इसे सब्जी में डाल कर खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कच्चा प्याज खाने के अनगिनत फायदे हैं। अगर आप रोजाना कच्चा प्याज खाते हैं। तो इससे हार्ट और अस्थमा जैसी कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। आज हम आपको इन्हीं फायदों के बारे में बताएंगे।

वैसे तो कई लोग भोजन के साथ कच्चे प्याज का सेवन करते हैं। लेकिन कुछ लोग प्याज से आने वाली बदबू के कारण कच्चा प्याज खाने से बचते हैं। जहां तक संभव हो सके कच्चे प्याज का उपयोग करना चाहिए। चाहे सलाद के रूप में ही क्यों ना करें।

गर्मी के मौसम में कच्चा प्याज जरूर खाना चाहिए। इससे लू लगने की समस्या कम हो जाती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल तत्व होने के कारण रोगों से लड़ने में भी आपकी मदद करता है। अगर आप खाली पेट कच्चे प्याज का सेवन करेंगे। तो यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। क्योंकि पकने के बाद प्याज में मौजूद पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। इसलिए जहां तक हो सके कच्चे प्याज का उपयोग करें।

हार्ट के मरीजों को भी कच्चा प्याज खाना चाहिए। क्योंकि यह ब्लड को पतला करने का काम करता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

जानकारों की माने तो प्याज में कैल्शियम होता है। जो हमारी हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए आप सलाद के रूप में तो कम से कम प्याज का उपयोग करें ही सही। इससे हड्डियां मजबूत होगी।

कई लोगों को विभिन्न प्रकार से एलर्जी होती है। जिससे सांस और अस्थमा की बीमारी भी हो जाती है। अस्थमा के पीड़ितों के लिए भी प्याज फायदेमंद है। क्योंकि प्याज में फ्लेवनॉयड्स होता है। जो मरीजों को सांस लेने में काफी मदद करता है।

डायबिटीज के मरीजों को भी प्याज खाना चाहिए। क्योंकि यह आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। प्याज में सल्फर होता है, जो शरीर पर एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। हालांकि प्याज खाने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं है, फायदा ही होता है। लेकिन अगर आपको प्याज से किसी प्रकार की तकलीफ हो, तो आप अपने चिकित्सक से सलाह ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3t1CsNE

No comments:

Post a Comment