को रोना के बाद इम्युनिटी बढ़ाने के लिए ग्रीन टी पीने वालों की संख्या बढ़ी है। लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट भी हैं। ग्रीन टी को खाली पेट पीने से नुकसान होता है। ग्रीन टी में कई प्रकार की हब्र्स मिली होती हैं। इनकी तासीर गर्म होती है। खाली पेट पीने से यह दिमाग में गर्मी करती हैं। इससे माइग्रेन की आशंका रहती है। खाली पेट ग्रीन टी का सेवन करने से इसका सीधा असर मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है। ऐसा करने से पेट में जलन, भूख न लगना और एसिड जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों के पाचन तंत्र पर भी असर पड़ता है।
बीपी भी बढ़ सकता है
अगर एक कप से अधिक ग्रीन टी खाली पेट पीते हैं तो बीपी बढऩे का भी डर रहता है। कोशिश करें कि सुबह बिस्किट, एक मु_ी भुने चने या कोई फल खाने के थोड़ी देर बाद ही ग्रीन टी पीएं। जिनका पाचन तंत्र कमजोर होता है उन्हें पीने से बचना चाहिए। नहीं तो दस्त की समस्या हो सकती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3useYkQ
No comments:
Post a Comment