चेहरे को धूल मिट्टी से बचाने और ग्लोइंग रखने के लिए हर कोई स्क्रब का इस्तेमाल करता है। वैसे तो बाजार में कई तरह के स्क्रब मिलते हैं। लेकिन वह महंगे होने के साथ ही कई लोगों को सूट भी नहीं होते हैं। ऐसे में आज हम आपको घर में ही स्क्रब तैयार करने की विधि बताने जा रहे हैं।
अगर आप अपने चेहरे का ध्यान घरेलू नुस्खा से करने के शौकीन हैं। तो हम आज आपको घरेलू उपाय से ही स्क्रब तैयार करने का तरीका बताने जा रहे हैं। इस स्क्रब से आप शरीर की धूल, मिट्टी, पसीना, प्रदूषण, तेल आदि को हटाकर हाइड्रेट रख सकते हैं। इससे आपकी त्वचा भी चमकदार रहेगी और आप हमेशा सुंदर नजर आएंगे।
घर में स्क्रब तैयार करने के लिए कॉफी पाउडर का इस्तेमाल करें। इसे नारियल के तेल में मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसके बाद इसमें विटामिन ई के 3 कैप्सूल मिलाएं और इसे अपने शरीर पर सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए लगाएं। इस पेस्ट को कुछ समय बाद गुनगुने पानी से धो सकते हैं। नारियल का तेल और विटामिन ई आपकी त्वचा को मॉश्चराइज करने का काम करता है और काफी डेड स्किन को हटाता है। इसलिए या घर में तैयार किया हुआ एक बहुत बढ़िया स्क्रब रहता है। जो आप को मुंह धोने के काफी देर बाद तक काफी की खुशबू देता रहेगा। इससे आपकी त्वचा रूखी भी नहीं रहेगी और आप सुंदर नजर आएंगे।
आप समुद्री नमक से भी स्क्रब तैयार कर सकते हैं।समुद्री नमक में प्राकृतिक मिनरल्स होते हैं। जो त्वचा को जवां और स्वस्थ बनाए रखता है। इसके लिए आप एक कटोरी में तीन चम्मच समुद्री नमक और ऑलिव ऑयल मिक्स कर लें। इसमें असेंशियल ऑयल को भी मिलाएं और सर्कुलर मोशन में मसाज करें और नहाने के बाद शरीर पर मॉश्चराइजर जरूर लगा लें। इस तरह आप घर में ही स्क्रब तैयार कर सकते हैं। लेकिन याद रखें, अगर इनमें से किसी चीज से आपको एलर्जी है, तो आप चिकित्सक से सलाह लेकर की स्क्रब का इस्तेमाल करें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sCHcbD
No comments:
Post a Comment