भुना हुआ चना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से ना सिर्फ आपके शरीर में ताकत आती है, बल्कि यह आपके शरीर में डायबिटीज का लेवल भी कंट्रोल करता है। चना वजन घटाने में भी अपनी अहम भूमिका निभाता है। इसलिए आपको रोजाना कम से कम 50 ग्राम भुना हुआ चना जरूर खाना चाहिए।
यूं तो लोग वजन घटाने के लिए कई जतन करते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी वजन घटाना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। आज हम आपको वजन कम करने का ऐसा घरेलू उपाय बता रहे हैं। जिसमें आपको डाइट कम नहीं करनी है और खाना है। इसके बाद आपका वजन निरंतर कम होता जाएगा और आपका इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत रहेगा।
जी हां हम बात कर रहे हैं भुने हुए चने की, जो बाजार में आसानी से मिल जाता है। आप इसे घर में लाकर रख लें और रोजाना कम से कम 50 ग्राम भुने हुए चने का सेवन करें। यह आपके शरीर में कई अनगिनत फायदे करेगा। क्योंकि इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है। जो वजन कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है। चने में विटामिन और मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं।
जानकारी के अनुसार चने में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो आपके शरीर में ब्लड वेसल्स को मेंटेन करने का काम करते हैं। यह आपके हार्ट के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें फोलेट और मैग्नीशियम की मात्रा भी रहती है। जो आर्टिरीज को सिकुड़ने की गुंजाइश को कम करता है और हार्ट स्ट्रोक के रिस्क को भी कम करता है।
चने में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इस कारण यह लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखता है। इससे व्यक्ति को भूख का एहसास नहीं होता है और शरीर में होने वाली अतिरिक्त चर्बी भी कम होती है। इससे आपका वजन कंट्रोल होता है और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है।
काले चने में आयरन भरपूर मात्रा में रहता है। इस वजह से जिन लोगों को शरीर में खून की कमी है, तो चना दूर करता है और शरीर को भी एनर्जी प्रदान करता है। काले चने में प्रोटीन होता है जो शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3e0DZgu
No comments:
Post a Comment