Thursday, 22 April 2021

दांतों की तकलीफों को दूर करना है तो घर में करें यह उपाय

दांतों का दर्द ऐसा दर्द है, जो एक बार शुरू हो जाए तो रुकने का नाम नहीं लेता है। आदमी इतना बेचैन हो जाता है कि जब तक यह दर्द नहीं थम जाता, तब तक वह परेशान ही रहता है। ऐसे में हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे। जिससे आपके दांतों में दर्द नहीं होगा।

आपको बता दें कि वैसे तो दांतों का दर्द दो तरह का होता है। एक वह होता है जो हल्का रहता है। लेकिन एक दर्द ऐसा होता है जो सहनशक्ति से बाहर होता है। ऐसे में जब तक उसका उपचार नहीं हो। तब तक वह दर्द खत्म नहीं होता है। आज हम आपको वह तरीका बता रहे हैं जिससे सामान्य दर्द से आप राहत पा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ घरेलू उपाय करने होंगे।

दांत में दर्द होने का मुख्य कारण दांत में कीड़ा लगना है। कीड़े लगने के कारण कीड़ा दांतों को अंदर तक कुरेद कर छेद कर देता है। जिसमें कुछ भी खाने पीने या ठंडक लगने के कारण दर्द होता है। इसलिए जरूरी है कि आप दांतों को साफ सुथरे रखे।

दांतों के दर्द और किसी भी प्रकार की समस्या से बचने के लिए जरूरी है कि आप दोनों समय ब्रश करें। ब्रश करके दांतो को साफ रखेंगे। तो कीड़ा भी नहीं लगेगा और दांत के दर्द की समस्या नहीं होगी।

दांत का दर्द हो रहा है। तो लौंग काफी लाभदायक उपाय हैं। लौंग आसानी से घर में मिल जाती है। इसे दांत के नीचे दबा कर रखने से दर्द में आराम मिलता है।आप लौंग की जगह लौंग का तेल भी लगा सकते हैं।

लहसुन भी दांत दर्द में काफी कारगर सिद्ध होती है। अगर दांत का दर्द है, तो आप लहसुन को चबाएं। इससे काफी राहत मिलेगी। क्योंकि इसमें एलीसिन होता है।

दांत दर्द होने पर दर्द वाली जगह पर एक चुटकी हींग को मौसंबी के रस के साथ मिलाकर लगाएं। इससे दर्द में राहत मिलेगी।

दांत के दर्द में प्याज भी काफी मददगार होता है। क्योंकि प्याज में anti-inflammatory और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह मुंह के बैक्टीरिया को भी खत्म करता है और दर्द से राहत दिलाता है।

यह उपाय आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताए है। लेकिन अगर आपके दांत का दर्द असहनीय है, या आपको किसी प्रकार की एलर्जी है। तो चिकित्सक को जरूर दिखाएं ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32FEuqZ

No comments:

Post a Comment