Wednesday, 21 April 2021

आम, उड़द और प्याज के साथ दही खाने से हो सकती दिक्कत

गर्मी में दही का उपयोग बढ़ जाता है। इसके फायदे बहुत हैं लेकिन कई बार इसे गलत चीजों के साथ खाने से नुकसान भी हो सकता है। दही और उड़द की चीजें साथ खाने से पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती है। इसी तरह जो लोग लंबे समय तक दही के साथ प्याज खाते हैं उनको त्वचा संबंधी परेशानी जैसे दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा, सोरायसिस और पेट की बीमारियां हो सकती हैं। दही-आम भी साथ नहीं खाना चाहिए। दोनों की तासीर अलग होती है। इससे शरीर में विषाक्त बढ़ता है। दही और मछली साथ खाने वाले लोगों में त्वचा संबंधी परेशानी देखने को मिलती है। ज्यादा तली-भुनी चीजों के साथ भी दही खाने से पाचन की परेशानी होती है।
सेंधा नमक मिले पानी से नहाने से दूर होगी दुर्गंध
जि न्हें पसीने में दुर्गंध आती है तो वह नहाते समय गुनगुने पानी में एक -दो चम्मच रॉक साल्ट यानी सेंधा नमक मिलाकर नहाएं। इसमें क्लींजिंग गुण होता है, जो पसीने की दुर्गंध दूर करता है। त्वचा पर मौजूद रोगाणुओं को भी मारता है। ज्यादा पसीना आने पर टमाटर का रस भी प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं। इससे भी राहत मिलेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3neVkGL

No comments:

Post a Comment