राजमा चावल का नाम आते ही लोगों के मुंह में तत्काल पानी आ जाता है। क्योंकि यह भोजन हर किसी को पसंद आता है। राजमा का सेवन यूं तो सभी लोग करते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को मालूम है कि स्वाद में स्वादिष्ट लगने वाली यह सब्जी शरीर के लिए भी बहुत लाभदायक है। इससे व्यक्ति को हार्ट, डायबिटीज सहित अन्य बीमारियों से छुटकारा मिलता है। आज हम आपको राजमा से होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे।
आपको बता दें कि राजमा को किडनी बींस भी कहते हैं। जो काफी स्वादिष्ट होने के साथ इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। यह आपको कैंसर, हार्ट और डायबिटीज सहित अन्य बीमारियों से भी बचाता है। लेकिन इसे खाने का सही समय होना चाहिए। क्योंकि राजमा भारी होता है। इसलिए इसे दिन के समय खाना ठीक रहेगा, रात के समय राजमा नहीं खाना चाहिए।
-शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए राजमा खाना बहुत जरूरी होता है। राजमा प्रोटीन के साथ ही फाइबर का भी सोर्स है। इसलिए इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा रहता है और यह पाचन तंत्र भी मजबूत करता है।
-राजमा हार्ट के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना राजमा का उपयोग करते हैं। तो हार्टअटैक या हार्ट से संबंधित बीमारियां नहीं होती है। राजमा खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है।
-कई शोध में यह भी पता चला है कि राजमा खाने से कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी तत्व होते हैं। जो कैंसर के खतरे को खत्म करते हैं।
-डायबिटीज के मरीजों के लिए भी राजमा बहुत फायदेमंद होता है। यह प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होने के कारण ब्लड शुगर को हेल्दी लेवल पर बनाए रखता है। राजमा खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता और ब्लड शुगर को कंट्रोल भी करता है। इससे टाइप टू डायबिटीज के खतरे को भी कम किया जा सकता है।
-राजमा चावल खाने से वजन भी कंट्रोल होता है। क्योंकि राजमा में प्रोटीन होता है। वैसे तो राजमा खाने से आपके शरीर को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन आपको किसी प्रकार की बीमारी है, तो चिकित्सक को भी दिखा ले।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rIRfv7
No comments:
Post a Comment