Sunday, 18 April 2021

कोरोना के दौर में ये 4 खतरनाक लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से करें संपर्कः WHO

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने तहलका मचाया हुआ है। रोजाना सामने आ रहे रिकॉर्डतोड़ मामलों के बीच लोगों में दहशत का माहौल है। अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन की कमी के साथ ही रेमेडेसिविर इंजेक्शन की कमी के चलते मरीजों और परिजनों की हालत पस्त है। हालांकि तमाम राज्यों से यह भी जानकारी सामने आई है कि ऐसे लोगों ने भी अस्पतालों पर बोझ बढ़ा दिया है, जिन्हें भर्ती होने की जरूरत नहीं है। ऐसे में आपको भी यह जानना बेहद जरूरी है कि अगर आप कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं, तो कब आपको डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है और कब भर्ती होने की।

जरूर पढ़ें: होम आइसोलेशन में रहने वाले COVID-19 मरीजों के लिए जल्द ठीक होने का रामबाण नुस्खा

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना मरीजों के लिए जारी की गई अपनी जानकारी में कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। डब्लूएचओ ने बताया है कि हर कोरोना संक्रमित को अस्पताल जाने की जरूरत नहीं है, हालांकि इसके साथ ही डब्लूएचओ नेे वो चार खतरनाक संकेत (डेंजर साइन) भी बताए हैं, जिनके दिखने पर एक मरीज को तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।

सबसे पहले तो आपको बता दें कि डब्लूएचओ के मुताबिक अगर आपके घर में भी कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति मौजूद है, तो आपको सुरक्षित रहने और मरीज को बेहतर रखने के लिए क्या करना चाहिए।

1. संक्रमित व्यक्ति को आइसोलेट करें

  • घर में कोरोना संक्रमित व्यक्ति का पता चलते ही सबसे पहले एक अलग कमरे या अलग जगह पर उस व्यक्ति को आइसोलेट कर दें और सभी लोग उससे दूरी बना लें।
  • घर में मरीज जहां-जहां संपर्क में रहा है, वहां पर सैनेटाइजेशन जरूर करें।
  • जितना ज्यादा संभव हो घर के खिड़की-दरवाजे खोलकर रखें, ताकि वेंटिलेशन अच्छा हो और ताजी हवा आती रहे।

BIG NEWS: क्यों भारत में रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं कोरोना के नए केस, एम्स निदेशक ने बताया प्रमुख कारण

2. वायरस से संपर्क में लाएं कमी

  • घर में केवल एक व्यक्ति को ही मरीज की देखभाल के लिए नियुक्त करें। देखभाल की जिम्मेदारी ऐसे व्यक्ति को देनी चाहिए जो स्वस्थ, बेहद कम जोखिम वाला और बाहरी लोगों के संपर्क में ना आने वाला हो।
  • अगर बीमार व्यक्ति के साथ ही एक कमरे में देखभाल करने वाला भी है, तो उसे मेडिकल मास्क जरूर पहनना चाहिए।
  • संक्रमित व्यक्ति के लिए अलग बिस्तर, तौलिया-साबुन, बर्तन-कप, बोतल रहे।
  • घर में अक्सर छुए जाने वाली सभी सतहों को नियमित रूप से साफ और सैनेटाइज करें।

जरूर पढ़ेंः कोविड मरीजों की सच्चाई बताती इस लेडी डॉक्टर की पोस्ट वायरल, पढ़कर नहीं रुकेंगे आंसू

3. मरीज का ध्यान रखें

  • संक्रमित व्यक्ति के लक्षणों की नियमित रूप से निगरानी करें।
  • अगर व्यक्ति ज्यादा जोखिम वाला है या फिर ज्यादा लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो विशेष देखभाल-निगरानी करें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि बीमार व्यक्ति भरपूर आराम करे और नियमित रूप से तरल पदार्थ लेता रहे।

जरूर पढ़ेंः अब और भी ज्यादा खतरनाक हो गया कोरोना वायरस, डॉक्टरों को दिखे ऐसे केस कि नहीं हो रहा यकीन

4. खतरे के संकेत (डेंजर साइन)

  • डब्लूएचओ समेत ज्यादातर डॉक्टरों के मुताबिक कोरोना संक्रमित व्यक्ति के ज्यादा गंभीर बीमार होने की तब तक संभावना नहीं होती, जब तक वह पहले से ही किसी बीमारी से पीड़ित ना हो।
  • हालांकि अगर किसी भी कोररोना संक्रमित व्यक्ति या फिर अन्य व्यक्ति में आजकल ये चार खतरनाक संकेत दिखाई देते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
  1. सांस लेने में कठिनाई
  2. उलझन (कंफ्यूजन)
  3. आवाज या चलना-फिरना बंद होना
  4. सीने में दर्द


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uXBgLG

No comments:

Post a Comment