Friday, 19 March 2021

World Sleep Day 2021 पर कम नींद लेने वाली महिलाओं के लिए बेहद जरूरी बात

नई दिल्ली। हर साल की तरह इस साल भी मार्च के तीसरे शुक्रवार को 'वर्ल्ड स्लीप डे' मनाया जा रहा है। 'वर्ल्ड स्लीप डे' की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। तब से लेकर अब तक हर साल मार्च महीने के थर्ड फ्राइडे को 'वर्ल्ड स्लीप डे' का आयोजन किया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को नींद और सेहत के प्रति जागरूक करना है। आजकल लोग भागदौड़ भरी ज़िंदगी में चैन की नींद लेना पूरी तरह से भूल चुके है। इसमें ज्यादातर महिलाएं दिन-रात काम करने के बाद भी पूरी नींद नही ले पाती हैं और कम समय तक सोने वाली महिलाओं मे मानसिक और शारीरिक रूप से सेहत पर प्रतिकूल असर देखने को मिल रहा है। इसलिए डॉक्टर्स भी रोजाना कम से कम 8 घंटे सोने की सलाह देते हैं।

यह भी पढ़ें:- Benefits of Meditation: मेडिटेशन से होने वाले शारीरिक व मानसिक फायदे

एक अच्छी नींद हमारे स्वास्थ्य को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है। नींद की कमी से तनाव चिड़चिड़ापन तो बढ़ता ही है साथ ही में कई गंभीर बीमारियां जैसे हृदय रोग, मधुमेह के होने की समस्या बढ़ जाती है।

शोध से यह बात सामने आई है कि महिलाओं को पुरुष की अपेक्षा 30 मिनट ज्यादा सोना चाहिए, क्योंकि उनके शरीर में मासिक धर्म और रजोनिवृत्ति के कारण हार्मोनल परिवर्तन ज्यादा होते है जिस कारण से उन्हे ज्यादा आराम करने की जरूरत ज्यादा पड़ती है। इसलिए हर महिला को चाहिए कि वे अपनी नींद का पूरा ध्यान रखे।

एक शोध में दावा किया गया है महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा नींद लेनी चाहिए, क्योंकि महिलाओं का दिमाग पुरुषों से ज्यादा काम करता है। महिलाओं को एक दिन में कई तरह के काम करने होते है। इस कारण उनके शरीर में थकान भी ज्यादा आती है। इसके अलावा उनके शरीर में प्रेग्नेंसी के दौरान, मासिक धर्म और रजोनिवृत्ति के समय हार्मोनल बदलाव होते है और इसका असर शारीरिक और मानसिक रूप से होता है।

यह भी पढ़ें:- Good News: कोरोना वैक्सीन से हुआ रिएक्शन, तो भुगतान करेंगी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां

अच्छी नींद लेने के लिए महिलाओं को क्या करना चाहिए?

अच्छी नींद से महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। एक अलग एनर्जी आती है और त्वचा में कोलेजन के उत्पादन से समय से पहले झुर्रियों आने की समस्या दूर हो जाती है।

यहाँ कुछ सुझाव दिए गए हैं जिससे महिलाएं ले सकती है अच्छी नींद

  • सबसे पहले महिलाएं "रात 10 बजे - 7 बजे के बीच सोने का टाइम फिक्स कर लें।
  • सोने से कम से कम पांच घंटे पहले कैफीन का सेवन ना करें।
  • रात को सोने से पहले गुनगुने पानी से स्नान करें और एक गिलास गर्म दूध पीएं, यह नींद को बेहतर बनाने मे मदद करता है।
  • अपने मन को शांत रखने के लिए अच्छी किताबें पढ़े या ध्यान का अभ्यास करें।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cPWlAe

No comments:

Post a Comment