Tuesday, 23 March 2021

आंखों की रोशनी बढ़ाती है भिंडी, रोजाना उपयोग से वजन भी होगा कम

गर्मी का सीजन शुरू होते ही बाजार में भिंडी की आवक शुरू हो जाती है। लोग वैसे तो इसे बड़े शौक से खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि भिंडी का रोजाना सेवन करने से आंखों की रोशनी तो बढ़ती ही है यह आपका वजन भी कम करती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व के कारण आपके शरीर को भी कई फायदे भी होते हैं। आज हम भिंडी के बारे में आपको विस्तार से बताएंगे।

जानकारी के अनुसार भिंडी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसी के साथ इसमें कई विटामिन, मिनरल्स और पोषक तत्व होते हैं। भिंडी में anti-obesity गुण होता है। जो वजन को नियंत्रित करने में मददगार रहता है। इसी के साथ इसमें बेहतरीन कार्ब्स होते हैं। जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको भिंडी से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

-कोरोना महामारी के चलते हुए लॉक डाउन के कारण लाखों लोग वर्क एट होम के तहत घर से ही स्क्रीन पर काम करते हैं। ऐसे में उनकी आंखों की रोशनी भी प्रभावित हो रही है। चूंकि भिंडी में बीटा कैरोटीन होता है, जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है, इसलिए अगर आप भी स्क्रीन पर काम कर रहे हैं या आंखों में कमजोरी झलक रही है, तो आज से ही भिंडी का सेवन शुरू कर दें।

-अगर आप को पेट से संबंधित कोई समस्या है। तो भिंडी का सेवन करें। क्योंकि भिंडी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। जिससे कब्ज, एसिडिटी की समस्या तो खत्म होगी, साथ ही आपका डाइजेशन भी ठीक रहेगा।

-भिंडी मोटापा कम करने के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। क्योंकि इसमें एंटी ओबेसिटी गुण होता है। जो वजन को कंट्रोल करने में मददगार होता है। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें भिंडी का उपयोग शुरू कर देना चाहिए।

-अगर आपकी त्वचा गर्मियों में रूखी और बेजान नजर आने लगे, तो भिंडी का सेवन शुरू कर दें। क्योंकि इसमें विटामिन सी पाया जाता है। जिससे आपके चेहरे की डेड स्किन ठीक होगी और इसमें beta-carotene और विटामिन ए भी होता है जो आपकी त्वचा को निखारने में मददगार होगा। भिंडी को लोग सब्जी बनाकर भी खाते हैं, इसी के साथ कई लोग भरवा भिंडी तो कई अन्य प्रकार से भी इसकी सब्जी बनाते हैं। यह रोटी के साथ ही चावल आदि के साथ भी बड़े शौक से खाई जाती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/395ARyn

No comments:

Post a Comment