Monday, 15 March 2021

तत्काल ऊर्जा की जरूरत हो तो दही में किशमिश मिलाकर खाएं

कई बार लगता है कि थकान हो रही है तो गर्मी में छाछ-लस्सी पीते हैं। दही में विटामिंस, कैल्शियम और कई दूसरे मिनरल्स होते हैं जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। इसमें प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। अगर दही में कुछ चीजों को मिलाकर लिया जाए तो थकान दूर होगी और तत्काल ऊर्जा भी मिलेगी। एक कटोरी दही में 20-30 किशमिश के दाने मिलाकर रोज सुबह खाली पेट खाएं। इससे तत्काल ऊर्जा मिलेगा। यह यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन से भी लडऩे में कारगर है। साथ ही संक्रमण को भी रोकता है।
दुबले-पतले लोग ऐसे लें
सूखे हुए किशमिश और दही एक साथ खाने से कमजोरी दूर होती है। अगर बहुत दुबले-पतले हैं तो इसको नियमित आहार का हिस्सा बनाना चाहिए। कुछ दिनों के बाद से सेहत में सुधार दिखने लगेगा। जो लोग दूध नहीं लेते हैं, उनके लिए दही के साथ किशमिश लेना अच्छा विकल्प है।
रात में दाल खाने से हो सकती है अपच
आ युर्वेद के अनुसार रात में दाल खाने से बचना चाहिए। यह भारी होती है। अपच कर सकती है। कोशिश करें कि दाल दिन में ही खाएं। अगर कभी रात में दाल खाना चाहते हैं तो साबुत मसूर, उड़द, छोले, राजमा, अरहर, तुअर और मटर जैसी दालों को खाने से बचना चाहिए। रात में मूंग की दाल खा सकते हैं। यह हल्की और सुपाच्य होती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ORYy5V

No comments:

Post a Comment