ऐलोवेरा कई बीमारियों से बचाव करता है। यूरिन में जलन या दर्द होने पर 7-10 ग्राम तक ऐलोवेरा का जेल आधा चम्मच चीनी में मिलाकर खाने से आराम मिलता है। चेचक की स्थिति में पूरे शरीर पर ऐलोवेरा जैल लगाने से दर्द और जलन में फायदा होगा। ऐलोवेरा के प्रयोग से बुखार का इलाज किया जा सकता है। ऐलोवेरा की जड़ से काढ़ा बना लें। 10-20 मिलीग्राम काढ़ा को दिन में तीन बार पिलाने से बुखार ठीक होता है। पीलिया के इलाज में भी एलोवेरा मददगार है। 10-20 मिलीग्राम ऐलोवेरा के रस को दिन में दो-तीन बार पिलाने से पीलिया रोग में लाभ होता है।
कमर दर्द के रोगी गेंहू का आटा, घी-ऐलोवेरा जेल की रोटी बनाएं। इसमें जेल और आटा बराबर मात्रा में रखें। रोटी का चूर्ण बनाकर लड्डू बना लें। रोज 1-2 लड्डू को खाने से कमर दर्द में आराम मिलेगा। इसको रोज एक-एक सुबह शाम को खाएं। आराम मिलेगा। इससे पेट से जुड़े रोगों में भी आराम मिलता है। यह हड्डियों की मजबूती के लिए भी काफी कारगर उपाय है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vAf8bw
No comments:
Post a Comment