Tuesday, 16 March 2021

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए इस आटे की खाएं रोटियां.......

डायबिटीज के मरीजों को खानपान में बहुत ध्यान रखना पड़ता है। वैसे तो हर कोई गेहूं के आटे से बनी रोटियां खाते हैं। लेकिन यह डायबिटीज के मरीजों के लिए ठीक नहीं है। ऐसे में जौ, चने, चौलाई के आटे से बनी रोटियां खानी चाहिए जो सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।

आपको बता दें कि डायबिटीज की समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। पहले यह समस्या 50 से अधिक की उम्र में नजर आती थी। लेकिन अब युवा वर्ग भी डायबिटीज के शिकार होने लगे हैं। ऐसे में गेहूं के आटे से बनी रोटियों की अपेक्षा अन्य आटों से बनी रोटियां डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ आटों के बारे में बताएंगे। जिसका इस्तेमाल करने से आपको डायबिटीज में फायदा मिलेगा।

-रागी का आटा करें उपयोग

गेहूं की अपेक्षा आपको रागी का आटा उपयोग में लाना होगा। जो शुगर के मरीजों के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। जो वजन भी कंट्रोल करता है। क्योंकि फ़ाइबर को पचने में लगने वाला लंबा समय ब्लड शुगर को भी कम करता है।

चने का आटा-

चने का आटा फाइबर से युक्त होता है। जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में सहायक होता है और चीनी के अवशोषण को धीमा करता है। कुछ लोग सीके हुए चने भी खाते हैं जो शुगर के मरीजों के लिए काफी लाभदायक होता है।

जो का आटा खाएं-

जो का आटा स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है। क्योंकि यह आटा हार्मोन और मेटाबोलिज्म को बढ़ाने में सहायक होता है।

ज्वार की रोटियां

डायबिटीज के मरीजों के लिए गेहूं की अपेक्षा ज्वार की रोटी काफी फायदेमंद होती है। क्योंकि ज्वार एक जटिल कार्ब है और यह धीरे-धीरे ब्लड सरकुलेशन में अवशोषित हो जाता है और इंसुलिन में स्पाइक का कारण नहीं होता। इसलिए शुगर के रोगियों के लिए यह एक बेहतर भोजन है और इसी के साथ जो लोग स्वस्थ रहना चाहते हैं उनके लिए भी ज्वार की रोटियां बहुत फायदेमंद होती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vtdN6e

No comments:

Post a Comment