Sunday, 14 March 2021

इम्यूनिटी स्ट्रांग करना है तो आज से शुरू करें गिलोय का जूस, डायबिटीज से भी मिलेगी राहत

बदलते समय के कारण हर व्यक्ति को अपनी इम्यूनिटी स्ट्रांग करना बहुत जरूरी हो गया है। फ़िलहाल कोरोना काल चल रहा है। ऐसे में लोगों को हर वक्त संक्रमण का भय बना रहता है। लेकिन अगर आपकी इम्युनिटी स्ट्रांग रहेगी तो निश्चित ही आप किसी भी प्रकार के रोग से लड़ सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि गिलोय का जूस किस प्रकार आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएगा।

जानकारी के अनुसार गिलोय ऐसी बेल है। जिसके माध्यम से कई प्रकार की बीमारियां जड़ से खत्म हो जाती है। बताया जाता है कि गिलोय का जूस पीने से अस्थमा, गठिया, डायबिटीज जैसे रोगों को तो कंट्रोल किया ही जा सकता है साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे सरल और सस्ता उपाय है। हम आपको बताएंगे गिलोय से आपको क्या-क्या फायदे होंगे।

-गिलोय का जूस पीने से आपका इम्यूनिटी पावर बढ़ेगा और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के कारण आपको सर्दी, जुकाम, खांसी, हल्की बुखार आदि से निजात मिलेगी। इसे आयुर्वेदिक औषधि के रूप में भी पहचाना जाता है।

-गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में होते हैं। जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है और कोशिकाओं को स्वस्थ व बीमारियों से दूर रखता है। ऐसे में इम्यूनिटी बढ़ाने का यह सबसे आसान उपाय है।

-अगर आप बार-बार बुखार की समस्या से जूझ रहे हैं। तो गिलोय का जूस पीएं। क्योंकि इसमें डेंगू, मलेरिया और स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है।

-अगर आप का पाचन तंत्र गड़बड़ है, तो गिलोय का उपयोग करें, गिलोय का जूस पीने से कब्ज से भी राहत मिलती है।

-गिलोय का जूस रोजाना पीने से आपको डायबिटीज में भी आराम मिलेगा। क्योंकि गिलोय हाइपोग्लाइसेमिक योगिक के रूप में कार्य करती है और टाइप 2 डायबिटीज के लिए काफी मददगार है। गिलोय का जूस ब्लड शुगर के उच्च स्तर को कम करने में मदद करता है।

-गिलोय का जूस पीने से मानसिक तनाव और एंग्जाइटी को भी कम किया जा सकता है। यह बॉडी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है और याददाश्त बढ़ाती है।

-गिलोय सूजन को रोकती है और इसमें गठिया रोधी गुण भी होते हैं। जो कि अर्थराइटिस और इसके लक्षणों के इलाज में मदद करते हैं। यह गठिया के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके उपयोग से सीने में जकड़न, सांस लेने में दिक्कत, खांसी और घबराहट आदि नहीं होती है। वही गिलोय का जूस रोजाना पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और एन्जिंग के निशान भी दूर होते हैं। यह लिवर से जुड़ी बीमारियों से भी लड़ने में मददगार होता है।

ऐसे तैयार करें गिलोय का जूस-

गिलोय एक बेल के रूप में होती है। इसका जूस बनाने के लिए करीब 1 फीट लंबी गिलोय की बेल लें और उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। इस की ऊपरी परत निकाल दें। इसके बाद छोटे छोटे चार गिलोय के टुकड़े कर लें और उसे मिक्सर में एक गिलास पानी के साथ पीस लें। अब जो रस निकला है उसे छानकर पीएं। दिन में दो बार गिलोय का जूस पी सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30K2sAp

No comments:

Post a Comment