Tuesday, 23 March 2021

नींबू का रस ही नहीं बल्कि छिलका भी है शरीर के लिए बहुत फायदेमंद

वैसे तो सभी जानते हैं कि नींबू का रस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है इसका छिलका भी बहुत काम का होता है। लोग इसका रस निकालकर छिलके को फेंक देते हैं। लेकिन इसके छिलके में भी कई पोषक तत्व होते हैं। जो आपके शरीर को फायदा पहुंचा सकते हैं। आज हम इसी के बारे में आपको बताएंगे।

जानकारी के अनुसार सब्जी और सलाद के साथ ही शिकंजी के लिए नींबू काफी मात्रा में उपयोग किया जाता है। इससे स्वाद तो बढ़ता ही है, विटामिन सी भी मिलता है। जो व्यक्ति का इम्यूनिटी सिस्टम भी स्ट्रांग करता है। लेकिन इसका छिलका भी बहुत फायदेमंद है।नींबू के छिलके में बायोएक्टिव कंपाउंड्स होते हैं। जो सेहत के लिए लाभदायक है।

आपको बता दें कि करीब एक नींबू के छिलके में 3 कैलोरी होती है। जिसमें 1 ग्राम कार्ब्स, 1 ग्राम फाइबर , और विटामिन सी भी होता है। इस कारण नींबू का छिलका भी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद है।

-रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में नींबू का छिलका काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फ्लेवोनॉयड और विटामिन सी होता है। विटामिन सी के सेवन से सर्दी जुकाम में आराम मिलता है।

-नींबू के छिलके में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। जो दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारी को रोकने में बहुत मददगार होते हैं। इसके लिए नींबू के छिलकों को दांत पर रगड़ सकते हैं।

-नींबू का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रोल और मोटापा जैसी समस्या से निजात मिलती है। नींबू के छिलके में पेक्टिन होता है। जो ह्रदय रोग के खतरे को कम करता है।

-नींबू के छिलके में कैंसर से जंग करने वाली प्रॉपर्टीज रहती है। इसमें फ्लेवोनॉयड होता है। जो कैंसर से बचाने में मदद करता है। विटामिन सी सफेद रक्त कोशिकाओं की वृद्धि करता है। जिससे कैंसर कोशिकाओं को शरीर के बाहर किया जा सकता है। इसी के साथ नींबू में पाया जाने वाला d-limonene गॉलब्लैडर में होने वाली स्टोन के इलाज में मददगार है। इस प्रकार नींबू के छिलके का आप सुखा कर या गीले रूप में भी उपयोग कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3f7MlFw

No comments:

Post a Comment