Sunday, 28 March 2021

होली खेलने से पहले आंखों का रखें इस तरह ख्याल, रंग चला जाए तो ऐसे करें साफ

होली का त्यौहार बुराई को भूलकर आपसी प्रेम का त्यौहार है। इस दिन लोग दुश्मनी भूलकर भी एक दूसरे को गले लगाते हैं और यह रंगों का त्योहार बच्चों से लेकर बड़े तक सभी हर्षोल्लास से मनाते हैं। इस दिन घरों में भी तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। हम आपको होली से पहले अपनी आंखों की सुरक्षा के कुछ टिप्स बताएंगे। ताकि गलती से रंग चला भी जाए तो कोई दिक्कत नहीं हो।

आपको बता दें कि बाजार में मिलने वाले रंग कई प्रकार के केमिकलों से तैयार होते हैं। ऐसे में होली खेलते वक्त अगर गलती से आपकी आंखों में रंग चला जाता है। तो आप से बड़ी सावधानी के साथ निकालना होगा। अगर जल्दबाजी में आपने आंखों को रगड़ने की कोशिश की तो हो सकता है आपकी आंखों में और अधिक परेशानी हो जाये। इसलिए होली खेलने के पहले कई बातों का ध्यान रखें।

-होली खेलने जाने से पहले अपनी आंखों के चारों और नारियल का तेल या वैसलीन लगाएं, इससे आपकी आंखों के चारों और नमी बनी रहेगी। जिससे आंखों में रंग जाने की अपेक्षा व बाहर ही चिपक कर रह जाएगा।

-अगर गलती से आपकी आंखों में रंग चला जाए तो आप उनको रगड़ कर साफ करने की कोशिश नहीं करें, क्योंकि इससे आपकी आंखों को नुकसान हो सकता है। इसलिए आप किसी कपड़े से हल्के हाथों से उस रंग को निकालने की कोशिश करें।

-हो सके तो होली खेलने जाने से पहले आंखों के ऊपर कोई ऐसा चश्मा लगा ले जो कम कीमत का हो और खराब होने के बाद उसे फेंक दें। इससे आपकी आंखों में रंग भी नहीं जाएगा और आंखें सुरक्षित रहेगी। क्योंकि कई लोग रंग और गुलाल उड़ाते हैं, जिसका आंखों में जाने का भय बना रहता है।

-आजकल बाजार में इस प्रकार का आई ड्रॉप भी मिलते है। जिसे आंख में डालते ही रंग जल्दी से निकल जाता है। लेकिन कोई आई ड्रॉप लेने से पहले चिकित्सक से जरूर सलाह लें।

-आपकी आंखों में गलती से रंग चला जाए तो इसे तुरंत पानी से नहीं धोए। क्योंकि ऐसा करने से रेटिना में रंग फेल सकता है। जिससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है। इसलिए आप होली खेलते समय ग्लेयर्स भी पहन सकते हैं। इससे आपकी आंख धूप और रंग दोनों से सुरक्षित रहेगी।

-अगर आप कांटेक्ट लेंस का उपयोग करते हैं। तो होली के दिन इसे पहनने से बचें। क्योंकि गलती से भी आपकी आंखों में रंग गया तो यह काफी नुकसान पहुंचा सकता है। इसकी जगह आप चश्मा ही पहनकर होली खेल सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tVrXLC

No comments:

Post a Comment